ग्रेटर नोएडा में चल रहे 16वें ऑटो एक्सपो 2023 में अलग-अलग वाहन निर्मता कंपनियों ने अपने एक से बढ़कर एक मॉडल पेश किए हैं। जिसमें इलेक्ट्रिक से लेकर हाइब्रिड कारें शामिल हैं। पुणे स्थित स्टार्टअप Vayve Mobility (वायवे मोबिलिटी) ने ऑटो एक्सपो 2023 में भारत की पहली सोलर एनर्जी (सौर ऊर्जा से चलने वाली) इलेक्ट्रिक कार Eva (ईवा) को पेश किया है।
विज्ञापन
2 of 7
Solar Electric Car Eva
- फोटो : For Reference Only
पावर और ड्राइविंग रेंज
यह कार का प्रोटोटाइप है और इसमें दो एडल्ट और एक बच्चा आसानी से बैठ सकता है। बेहद आकर्षक लुक वाली इस छोटी इलेक्ट्रिक कार में दो दरवाजे दिए गए हैं। कार पूरी तरह से सोलर एनर्जी से चलती है, और एक सिंगल चार्ज में 250 किमी तक की दूरी तय कर सकती है। वाहन में 14 kWh की बैटरी लगी है जिसे सौर पैनलों या एक स्टैंडर्ड इलेक्ट्रिकल आउटलेट के जरिए चार्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
3 of 7
Solar Electric Car Eva
- फोटो : For Reference Only
बैटरी और चार्जिंग
इस सोलर कार में एक लिक्विड-कूल्ड PMSM मोटर मिलता है और यह 6 kW का पावर जेनरेट करता है। इसके छोटे 14 kWh बैटरी पैक और फास्ट चार्जिंग की बदौलत इसे 45 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकता है। इसमें एक्टिव लिक्विड कूलिंग भी मिलता है। कार की बैटरी को स्टैंडर्ड सॉकेट के जरिए 4 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है।
4 of 7
Solar Electric Car Eva
- फोटो : For Reference Only
कार चलाने का खर्च
कार के सोलर पैनल इसकी छत में इंटीग्रेटेड होते हैं, जिससे वे लगभग दिखाई नहीं देते हैं। इसके वाहन को एक स्कील और स्ट्रीमलाइन लुक मिलता है। सोलर चार्जिंग के अलावा कार को इसकी बैटरी से भी चलाया जा सकता है। इस कार की बैटरी को फुल चार्ज करने के बाद इसकी रनिंग कॉस्ट सिर्फ 80 पैसे प्रति किमी हो जाएगी। इसका सोलर पावर स्रोत ईंधन की जरूरत को भी खत्म कर देता है। जिससे यह पर्यावरण के अनुकूल विकल्प बन जाता है।
विज्ञापन
5 of 7
Solar Electric Car Eva
- फोटो : Vayve Mobility
फीचर्स
Eva में एक रिवर्सिंग कैमरा, एक टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें मोनोकोक चेसिस, ड्राइवर का एयरबैग और IP-68-प्रमाणित पावरट्रेन जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। इसमें एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो कनेक्टिविटी सिस्टम मिलता है। इसका पैनारोमिक सनरूफ कार के इंटीरियर को ज्यादा स्पेसियश लुक देता है।
विज्ञापन
6 of 7
Solar Electric Car Eva
- फोटो : Vayve Mobility
साइज
कार की साइज की बात करें तो इसकी लंबाई 3060 mm, चौड़ाई 1150 mm, उंचाई 1590 mm है और 170mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है। कार का कॉम्पैक्ट साइज और कुशल डिजाइन इसे शहर में ड्राइविंग के लिए एक आदर्श विकल्प बनाता है।
कब होगी लॉन्च
कार की बॉडी हल्की सामग्री से बनी है जिसमें लचीलेपन और भविष्य की अवधारणा को ध्यान में रखा गया है। यह डिजाइन कार के ओवरऑल वजन को कम करने और दक्षता बढ़ाने में मदद करता है। कंपनी इसे 2024 में भारत में लॉन्च करने की योजना बना रही है।