For Reference Only
- फोटो : tata motors
टाटा मोटर्स की ओर से तीन एसयूवी को नए अवतार में पेश किया गया है। कंपनी ने नेक्सन, हैरियर और सफारी को नए अवतार के साथ भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। तीनों ही एसयूवी में डार्क रेड एडिशन को पेश किया गया है। साथ ही इनमें कई नए फीचर्स को दिया गया है। इन फीचर्स में ADAS जैसे सेफ्टी फीचर को भी शामिल किया गया है। इसके अलावा एसयूवी के इंटीरियर में भी ब्लैक और रेड थीम को देखा जा सकता है। ब्लैक डैशबोर्ड और दरवाजों के साथ लाल रंगी में सीटें और दरवाजों पर कुछ इंसर्ट्स मिलते हैं। वायरलेस चार्जर, छह भाषाओं में 200 से ज्यादा वॉयस कमांड, डिस्प्ले के साथ एयर प्यूरीफायर, वेंटिलेटिड सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ, पावर्ड ड्राइवर सीट के साथ मेमोरी फंक्शन, 360 डिग्री सराउंड व्यू सिस्टम, 17.78 सेमी डिजिटल टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 26.03 सेमी हरमन टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एपल कार प्ले और एंड्राइड ऑटो जैसे फीचर्स मिलेंगे। तीनों एसयूवी की एक्स शोरुम कीमत की बात करें तो डार्क रेड एडिशन वाली नेक्सन की शुरूआती एक्स शोरुम कीमत 12.35 लाख रुपये रखी गई है। डार्क रेड एडिशन के साथ हैरियर की शुरूआती एक्स शोरुम कीमत 21.77 लाख रुपये रखी गई है और इसी थीम के साथ सफारी की एक्स शोरुम कीमत की शुरूआत 22.61 लाख रुपये से हो जाती है।
यह भी पढ़ें - Maruti Baleno CNG: बलेनो सीएनजी बिगाड़ेगी इन तीन हैचबैक का खेल, सेडान कारों को भी मिलेगी चुनौती