फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kia Seltos Facelift: नए अवतार में आ रही है किआ की दमदार एसयूवी, जानें कब होगी लॉन्च

Sun, 18 Jun 2023 01:19 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

किआ की सेल्टॉस को नए अवतार में जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे कब तक लॉन्च किया जा सकता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : kia

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक किआ की मिड साइज एसयूवी सेल्टॉस को जल्द ही फेसलिफ्ट के साथ लॉन्च किया जाएगा। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से इसे कब तक लॉन्च किया जाएगा और इसमें क्या खूबियां दी जा सकती हैं।

विज्ञापन

2 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : kia
आएगा फेसलिफ्ट वर्जन
साउथ कोरियाई कार निर्माता किआ की ओर से भारतीय बाजार में मिड साइज एसयूवी सेल्टॉस का नया वर्जन जल्द ही लॉन्च किय जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से इसे जुलाई महीने में लॉन्च करने की तैयारी हो रही है। हांलाकि अभी कंपनी की ओर से आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ
विज्ञापन

3 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : kia
क्या होंगे बदलाव
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक किआ की ओर से नई सेल्टॉस में कॉस्मैटिक बदलाव किए जाएंगे। इसमें एसयूवी के फ्रंट और रियर लुक्स में कई बदलाव होंगे। इसके साथ ही एसयूवी में नई और बेहतर हेडलाइट्स, टेल लाइट्स दी जा सकती हैं। इंटीरियर में भी एसयूवी को नया इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंबिएंट लाइटिंग जैसे बदलाव देखने को मिलेंगे।

यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ

4 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : kia
कितना दमदार इंजन
रिपोर्ट्स के मुताबिक फेसलिफ्ट सेल्टॉस में कंपनी की ओर से नया 1.5 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। जिससे एसयूवी को 160 पीएस और 253 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। इसके साथ ही इसमें नेचुरल एस्पिरेटिड इंजन का भी विकल्प मिल सकता है।

यह भी पढ़ें - Air Pollution: बढ़ते प्रदूषण के बीच कैसे चलाएं कार, अपनाएं ये तीन टिप्स नहीं होगी परेशानी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
For Reference Only - फोटो : hyundai india
किनसे होगा मुकाबला
किआ सेल्टॉस को कंपनी की ओर से मिड साइज एसयूवी के तौर पर पेश किया जाता है। इस एसयूवी का भारतीय बाजार में सीधा मुकाबला मारुति ग्रैंड विटारा, टोयोटा अर्बन क्रूजर हाईराइडर, ह्यूंदै क्रेटा, टाटा हैरियर, एमजी हैक्टर जैसी एसयूवी के साथ होता है।

यह भी पढ़ें -  Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें