मॉर्डन कारों में कई फीचर्स दिए जाते हैं, लेकिन ज्यादातर कारों में आगे के दो पहियों में ही डिस्क ब्रेक दिए जाते हैं। किन कारों और एसयूवी में चारों पहियों में डिस्क ब्रेक मिलते हैं। आइए जानते हैं।
भारतीय कारों में कई बेहतरीन फीचर्स को दिया जाता है। इनके साथ ही कारों और एसयूवी में सेफ्टी के लिए भी कई फीचर्स को ऑफर किया जाता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि 20 लाख रुपये तक की कीमत में किन कारों और एसयूवी के चारों पहियों में डिस्क ब्रेक दिए जाते हैं।
विज्ञापन
2 of 6
Hyundai i20 N Line
- फोटो : Hyundai
ह्यूंदै आई-20 एन लाइन
ह्यूंदै की आई-20 एनलाइन हैचबैक में चारों पहियों में डिस्क ब्रेक दिए जाते हैं। इसके साथ ही इसमें रेड कैलिपर्स को भी दिया जाता है। इस कार की एक्स शोरुम कीमत 10.19 लाख रुपये से शुरू हो जाती है।
महिंद्रा एक्सयूवी 300
एसयूवी बनाने वाली कंपनी महिंद्रा की ओर से भी एक्सयूवी 300 में भी चारों पहियों में डिस्क ब्रेक दिए जाते हैं। कंपनी की ओर से इसके टॉप वैरिएंट में अतिरिक्त सुरक्षा के लिए सात एयरबैग भी दिए जाते हैं। इसके अलावा इसमें ईएसपी, रोल ओवर मिटीगेशन, हिल स्टार्ट असिस्ट, फ्रंट पार्किंग सेंसर, एबीएस, ईबीडी, कॉर्नर ब्रेकिंग कंट्रोल जैसे फीचर्स को भी दिया जाता है। एक्सयूवी 300 की कीमत की शुरूआत 8.41 लाख रुपये से हो जाती है।
किआ सेल्टोस
किआ की ओर से मिड साइज एसयूवी के तौर पर सेल्टॉस को ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी की कीमत की शुरूआत 10.89 लाख रुपये से हो जाती है। इस एसयूवी में भी कंपनी की ओर से चारों पहियों में डिस्क ब्रेक दिए जाते हैं।
ह्यूंदै क्रेटा
साउथ कोरियाई कार निर्मात ह्यूंदै की ओर से भी भारतीय बाजार में मिड साइज एसयूवी के तौर पर क्रेटा को ऑफर किया जाता है। कंपनी की इस एसयूवी में भी चारों पहियों में डिस्क ब्रेक दिए जाते हैं, जिससे ब्रेकिंग और बेहतर हो जाती है। इसकी कीमत 10.87 लाख रुपये से शुरू होती है।
Maruti Suzuki Grand Vitara 2022
- फोटो : Maruti Suzuki
मारुति ग्रैंड विटारा
मारुति की ओर से भी मिड साइज एसयूवी के तौर पर ग्रैंड विटारा को ऑफर किया जाता है। इसके भी सभी वैरिएंट्स में भी चारों पहियों में डिस्क ब्रेक दिए जाते हैं। मारुति की इस एसयूवी की कीमत 10.7 लाख रुपये से शुरू हो जाती है।