फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kia Carens: किआ कैरेंस को मिली सिर्फ 3 स्टार सुरक्षा रेटिंग, Global NCAP ने की निराशाजनक टिप्पणी

Thu, 23 Jun 2022 07:20 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Kia Carens (किआ कैरेंस) ने Global NCAP (ग्लोबल एनसीएपी) क्रैश टेस्ट के तहत एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 3 स्टार की सेफ्टी रेटिंग हासिल की है।
विज्ञापन
Kia Carens Global NCAP Safety Rating - फोटो : Global NCAP
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Kia Carens (किआ कैरेंस) ने Global NCAP (ग्लोबल एनसीएपी) क्रैश टेस्ट के तहत एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 3 स्टार की सेफ्टी रेटिंग हासिल की है। मॉडल को चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए भी 3 स्टार मिले हैं। जिस कार पर क्रैश-टेस्टे किया गया वो एक मेड-इन-इंडिया किआ कैरेंस मॉडल था जिसे इसके 'सबसे बुनियादी सुरक्षा विनिर्देश' में परीक्षण किया गया था। 
विज्ञापन


इसमें ESC (इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल) और दो फ्रंटल एयरबैग, दो साइड-बॉडी एयरबैग और दो साइड हेड प्रोटेक्शन एयरबैग सहित कुल 6 एयरबैग शामिल हैं। मॉडल का साइड इफेक्ट के लिए भी परीक्षण किया गया था और इसने UN95 नियामक जरूरतों को पूरा किया।

क्रैश टेस्ट के आंकड़ों के मुताबिक, किआ कैरेंस ने अनस्टेबल स्ट्रक्चर (अस्थिर संरचना) का प्रदर्शन किया। इसमें चालक की छाती को सिर्फ मामूली सुरक्षा मिलती है। जबकि चालक के पैरों की सुरक्षा को कमजोर की श्रेणी में रखा गया। ग्लोबल एनसीएपी ने यह भी कहा कि कार में पीछे की केंद्रीय सीट पर तीन-बिंदु सीटबेल्ट की कमी है। इस कार में लैप बेल्ट दिया गया है। 
विज्ञापन

 

मिले इतने अंक

Kia Carens - फोटो : Kia
ओवरऑल एडल्ट प्रोटेक्शन के लिहाज से, Kia Carens संभावित 17 में से कुल 9.30 अंक हासिल कर पाई। ग्लोबल एनसीएपी द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, कार की संरचना, साथ ही फुटवेल क्षेत्र, दोनों को 'अस्थिर' पाया गया, और बॉडीशेल 'ज्यादा लोड का सामना' नहीं कर सका। 

वहीं, चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के मामले में कार ने 49 में से कुल 30.99 अंक हासिल किए। ग्लोबल एनसीएपी रिपोर्ट के अनुसार, ISOFIX माउंटिंग पॉइंट्स से लैस, और चाइल्ड रेस्ट्रेंट सिस्टम भी जगह पर और अच्छी तरह से चिह्नित थे।


 
विज्ञापन

भारत में सुरक्षा से समझौता?

Kia Carens - फोटो : Kia
यह ध्यान देने वाली बात यह है कि किआ एक वैश्विक कार ब्रांड है, लेकिन भारत में अपनी कैरेंस एमपीवी के लिए ज्यादा सुरक्षा रेटिंग हासिल नहीं कर सकी। ग्लोबल एनसीएपी के महासचिव एलेजांद्रो फुरस ने कहा, "हमें इस मॉडल से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी। यह चिंता का विषय है कि किआ जैसे वैश्विक कार ब्रांड, जो आमतौर पर अन्य बाजारों में 5-स्टार रेटिंग हासिल करते हैं, अभी भी भारत में इस स्तर तक नहीं पहुंच रहे हैं।" 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें