फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kia Carens: इस सात सीटर MPV की है भारतीय बाजार में जोरदार मांग, लेकिन एक चीज में अर्टिगा से रह जाती है पीछे

Tue, 14 Mar 2023 11:57 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

किआ की ओर से कैरेंस को भले ही सात सीटों के विकल्प के साथ पेश किया जाता है। लेकिन एक मामले में यह मारुति की अर्टिगा से पीछे रह जाती है। अर्टिगा के मुकाबले में कैरेंस में क्या खामी है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 8
For Reference Only - फोटो : kia india

साउथ कोरियाई कार कंपनी किआ की सस्ती सात सीटर एमपीवी कैरेंस की भारतीय बाजार में काफी डिमांड है। इस सेगमेंट में पहले से मौजूद मारुति अर्टिगा के मुकाबले कैरेंस को ज्यादा पसंद किया जा रहा है। लेकिन एक मामले में कैरेंस मारुति की अर्टिगा से पीछे रह जाती है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि ऐसी कौन सी चीज है जिसमें कैरेंस मारुति की अर्टिगा का मुकाबला नहीं कर पाती।

विज्ञापन

कैसी है किआ कैरेंस

2 of 8
किया कैरेंस - फोटो : kia india
किआ की ओर से कैरेंस को कम दाम वाली सात सीटर एमपीवी के तौर पर ऑफर किया जाता है। कंपनी की ओर से इसमें स्टैंडर्ड तौर पर छह एयरबैग दिए जाते हैं। इसमें 10.25 इंच की टचस्क्रीन मिलती है। इसके अलावा इसमें बोस के आठ स्पीकर वाला म्यूजिक सिस्टम दिया जाता है।

यह भी पढ़ें - PDI Checking: नई कार की डिलीवरी लेने से पहले शोरूम पर जरूर करें ये काम, नहीं तो बाद में होगी बड़ी परेशानी
विज्ञापन

कितनी हुई बिक्री

3 of 8
अर्टिगा और कैरेंस - फोटो : सोशल मीडिया
अर्टिगा और कैरेंस की बिक्री की बात करें तो भारतीय बाजार में फरवरी 2023 के दौरान कैरेंस की कुल बिक्री 6248 यूनिट्स की रही। वहीं मारुति अर्टिगा की कुल 6472 यूनिट्स की बिक्री फरवरी महीने में हुई। दोनों ही एमपीवी बिक्री के मामले में करीब बराबर रहीं और इनमें सिर्फ 224 यूनिट्स का मामूली अंतर रहा।

यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल

लॉन्च के बाद से है डिमांड

4 of 8
किया कैरेंस - फोटो : kia india
किआ कैरेंस की लगातार डिमांड बढ़ रही है। कंपनी की ओर से जब से कैरेंस को भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है तभी से इसको पसंद करने वालों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बजट एमपीवी सेगमेंट में कैरेंस दूसरी सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली गाड़ी है।

यह भी पढ़ें - Traffic Fine In India: भारत में इन पांच कारणों पर पुलिस नहीं काट सकती किसी का भी चालान, आप भी जानें
विज्ञापन

कैरेंस में हैं ये कमी

5 of 8
Maruti Suzuki Ertiga CNG - फोटो : Maruti Suzuki
अर्टिगा के मुकाबले कैरेंस भले ही बेहतर विकल्प लगता हो, लेकिन अभी-भी इसमें एक बड़ी कमी है जिसके चलते अर्टिगा को पसंद किया जाता है। कैरेंस में कंपनी भले ही पेट्रोल और डीजल का विकल्प देती है लेकिन इसमें अभी-भी सीएनजी का विकल्प नहीं मिलता। वहीं अर्टिगा में पेट्रोल और सीएनजी दोनों का ही विकल्प मिलता है, जो ग्राहकों को काफी पसंद आता है।

यह भी पढ़ें- Budget Cars: इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?
विज्ञापन

कितना दमदार है पेट्रोल इंजन

6 of 8
मारुति सुजुकी अर्टिगा - फोटो : maruti
दोनों ही एमपीवी के इंजन की बात करें तो अर्टिगा में कंपनी 1462 सीसी का के15सी स्मार्ट हाइब्रिड इंजन देती है। इस इंजन से एमपीवी को 75.8 किलोवॉट की पावर और 136.8 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है वहीं इसके सीएनजी विकल्प के साथ एमपीवी को 64.6 किलोवॉट की पावर और 121.5 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।

कैरेंस में कंपनी पेट्रोल और डीजल इंजन का विकल्प देती है। इसके पेट्रोल इंजन से 115 बीएचपी की ताकत मिलती है। वहीं इसके टर्बो इंजन से 140 बीएचपी की पावर मिलती है।

यह भी पढ़ें - Jimny Vs Thar: इंजन में छोटी होने के बाद भी थार से इन पांच मामलों में बेहतर है जिम्नी, जानें पूरी डिटेल
विज्ञापन

कितनी है वेटिंग

7 of 8
Maruti Suzuki Ertiga 2019 Rear
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अर्टिगा के पेट्रोल वैरिएंट के लिए करीब 12 हफ्ते और सीएनजी वैरिएंट के लिए करीब 30 से 36 महीने तक का इंजतार करना पड़ रहा है। वहीं कैरेंस को खरीदने के लिए ग्राहकों को करीब 12 हफ्ते का इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि यह हर शहर और डीलर पर अलग-अलग हो सकता है।

यह भी पढ़ें - 7 Seater SUV: इन एसयूवी में परिवार के साथ प्लान करें रोड ट्रिप, सात सीटों का मिलता है विकल्प
विज्ञापन

कितनी है कीमत

8 of 8
मारुति अर्टिगा और किया कैरेंस - फोटो : सोशल मीडिया
अर्टिगा के पेट्रोल वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत की शुरूआत 8.49 लाख रुपये से हो जाती है। इसके सीएनजी वैरिएंट की कीमत 10.58 लाख रुपये से शुरू होती है। वहीं कैरेंस की एक्स शोरुम कीमत की शुरूआत 10.45 लाख रुपये से होती है और इसके टॉप वैरिएंट की कीमत 17.50 लाख रुपये तक जाती है।

यह भी पढ़ें -  Volvo 9600: बस है या सड़क पर चलता हुआ हवाई जहाज, जानें क्या हैं सुविधाएं और क्या है कीमत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें