ऑटो जगत के लिए मार्च का पहला हफ्ता काफी खास रहा। इस बीच कई नई कारें लॉन्च हुईं तो कई नई कारों की जानकारी सामने आईं। बीते हफ्ते क्या खास रहा। आइए जानते हैं।
मार्च का पहला हफ्ता ऑटोमोबाइल जगत के लिए काफी कुछ नया लेकर आया। इस दौरान कई नए वाहनों को भी पेश किया गया। इसके अलावा कुछ कंपनियों ने भविष्य की तैयारियों की जानकारी को साझा किया। हम इस खबर में आपको पांच मार्च से 12 मार्च के बीच ऑटोमोबाइल जगत की कुछ जानकारियों को साझा कर रहे हैं।
विज्ञापन
बेंगलुरू-मैसूर एक्सप्रेस वे का हुआ उद्घाटन
2 of 17
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
पीएम मोदी ने दक्षिण भारत को सौगात देते हुए बेंगलुरू से मैसूर के बीच बने नए एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया। 118 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेस-वे से 75 मिनट में बेंगलुरू से मैसूर पहुंचा जा सकेगा। फिलहाल दोनों शहरों के बीच की दूरी तय करने में करीब तीन घंटे का समय लगता है। एक्सप्रेस-वे को बनाने में 8480 करोड़ रुपये की लागत आई है। एक्सप्रेस-वे को बनाने के दौरान चार रेल ओवरब्रिज, करीब 50 छोटे-बड़े पुल, 89 अंडरपास और ओवरपास बनाए गए हैं। एक्सप्रेस-वे की शुरूआत होने के बाद बेंगलुरू से ऊटी, कुर्ग, मदिकेरी जाने में और कम समय लगेगा।
विज्ञापन
खूब बिके वाहन
3 of 17
Mahindra Scorpio SUV
- फोटो : Twitter
फरवरी 2023 ऑटामोबाइल सेक्टर के लिए काफी अच्छा रहा। सभी सेगमेंट के वाहनों की बिक्री बढ़ोतरी हुई। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स असोसिएशन की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक ईयर ऑन ईयर बेसिस पर बढ़ोतरी दर्ज की गई। फरवरी 2023 में देशभर में कुल 1775424 वाहनों की बिक्री हुई। इसमें सबसे ज्यादा योगदान दो पहिया वाहनों का रहा। जिसके बाद यात्री वाहन और तिपहिया वाहन, ट्रैक्टर और कर्मशियल वाहनों का योगदान रहा। साल 2022 की फरवरी के मुकाबले इस साल फरवरी महीने में 15.95 फीसदी ज्यादा वाहनों की बिक्री हुई। फाडा की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक फरवरी 2022 के दौरान देशभर में कुल 1531196 वाहनों की बिक्री हुई थी। जबकि साल 2023 की फरवरी में देशभर में कुल 1775424 वाहनों की बिक्री हुई है।
मारुति एरिना कारों पर डिस्काउंट
4 of 17
For Reference Only
- फोटो : maruti suzuki
मार्च महीने में मारुति की ओर से एरिना डीलरशिप के जरिए ऑफर की जाने वाली कारों पर तगड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है। मारुति वैगन आर पर कंपनी सबसे ज्यादा ऑफर दे रही है। हैचबैक पर 40 हजार रुपये का कैश, एक्सचेंज बोनस के तौर पर 20 हजार और चार हजार रुपये कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है। एस-प्रेसो पर 30 हजार रुपये कैश डिस्काउंट, 15 हजार एक्सचेंज बोनस, चार हजार रुपये कॉपोरेट डिस्काउंट मिल रहा है। स्विफ्ट पर 30 हजार रुपये कैश डिस्काउंट, 20 हजार एक्सचेंज बोनस, चार हजार रुपये कॉपोरेट डिस्काउंट मिल रहा है। सेलेरियो पर 15 हजार रुपये कैश डिस्काउंट, 15 हजार एक्सचेंज बोनस, चार हजार रुपये कॉपोरेट डिस्काउंट मिल रहा है। कॉम्पैक्ट सेडान कार डिजायर पर 10 हजार रुपये दिया जा रहा है। वहीं ब्रेजा, अर्टिगा और डिजायर सीएनजी पर किसी तरह का डिस्काउंट नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
होंडा की प्रीमियम बाइक के लिए आई नई किट्स
5 of 17
For Reference Only
- फोटो : honda big wing
जापानी बाइक बनाने वाली कंपनी होंडा की ओर से प्रीमियम बाइक सीबी350 के लिए नई किट्स को पेश किया गया है। इन किट्स को पेश करने का मकसद ज्यादा स्टाइल के साथ बाइक्स को ज्यादा उपयोगी बनाना है। इन किट्स को नई CB350 बाइक्स के साथ-साथ पुरानी बाइक्स में भी लगवाया जा सकता है। कंपनी ने कुल छह तरह की किट्स को ऑफर किया है। जिनकी कीमत 7500 रुपये से लेकर 22200 रुपये तक है।
विज्ञापन
हीरो की नई स्प्लेंडर आई
6 of 17
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
हीरो मोटोकॉर्प की ओर से भारतीय बाजार में सुपर स्प्लेंडर एक्सटेक को लॉन्च किया गया है। नई बाइक में कंपनी की ओर से एलईडी हेडलाइट और डीआरएल दी गई हैं। इसमें सिंगल पीस सीट, ग्रैब रेल, हेलोजन टर्न इंडीकेटर, फुली डिजिटल स्पीडोमीटर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी को दिया गया है। कैंडी ब्लेजिंग रेड और मैट एक्सिस ग्रे को नए कलर के तौर पर बाइक के साथ ऑफर किया जा रहा है। कंपनी ने बाइक में बीएस-6 के दूसरे चरण के नियमों के मुताबिक अपडेट 124.7 सीसी इंजन दिया है। इसमें दिए इंजन से बाइक को 10.7 बीएचपी की पावर और 10.6 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। कंपनी के मुताबिक बाइक को एक लीटर पेट्रोल में 68 किलोमीटर चलाया जा सकता है। इसके ड्रम वैरिएंट की कीमत 83368 और डिस्क के साथ 87268 रुपये तय की गई है।
विज्ञापन
टाटा की एसयूवी हुईं महंगी
7 of 17
For Reference Only
- फोटो : tata motors
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टाटा मोटर्स की ओर से दो एसयूवी की कीमतों को बढ़ा दिया गया है। जानकारी के मुताबिक कंपनी ने हैरियर और सफारी की कीमतों में बढ़ोतरी की है। कंपनी की ओर से हाल में ही इन दोनों एसयूवी को रेड डार्क एडिशन में पेश किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ने हैरियर की कीमतों में 37 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की है। वहीं सफारी की कीमतों में करीब 66 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही कंपनी ने कुछ वैरिएंट्स को बंद भी कर दिया है।
ह्यूंदै अल्काजार हुई नए इंजन में लॉन्च
8 of 17
For Reference Only
- फोटो : hyundai india
अल्काजार को नए पेट्रोल के 1.5 लीटर टर्बो जीडीआई इंजन के साथ लॉन्च किया गया है। नए 1.5 लीटर टर्बो इंजन को पुराने दो लीटर नेचुरल एस्पिेरटिड इंजन की जगह लाया गया है। नए इंजन से एसयूवी को 160 पीएस के साथ 253 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। इसके साथ ही यह इंजन बीएस-6 के दूसरे चरण और ई-20 से चलाया जा सकेगा। सभी वैरिएंट्स में स्टैंडर्ड तौर पर छह एयरबैग्स मिलेंगे। नई अल्काजार आईएसजी, साइड एयरबैग, कर्टेन एयरबैग, नई फ्रंट ग्रिल और पडल लैंप लोगों के साथ आएगी। 1.5 लीटर इंजन के साथ अल्काजार मैनुअल वैरिएंट 16.74 लाख रुपये और टॉप वैरिएंट 20.25 लाख रुपये में मिलेगी।
ह्यूंदै वर्ना फेसलिफ्ट के फीचर्स का हुआ खुलासा
9 of 17
For Reference Only
- फोटो : hyundai india
कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक ह्यूंदै की नई वर्ना में कंपनी पहली बार हीटेड सीट्स और वेंटिलेटिड सीट्स को देगी। यह फीचर्स मिड साइज सेडान सेगमेंट में पहली बार किसी कार में दिए जाएंगे। इनके अलावा भी कंपनी की ओर से नई वर्ना में कई और शानदार फीचर्स को दिया जाएगा। सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स के अलावा नई वर्ना में कई शानदार फीचर्स को दिया जाएगा। इनमें बेहतर इंफोटेनमेंट सिस्टम भी शामिल है। जानकारी के मुताबिक इसमें स्विचेबल इंफोटेनमेंट और क्लाइमेट कंट्रोलर जैसे फीचर को भी दिया जाएगा। नई वर्ना में दूसरा बड़ा बदलाव 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम और इंस्ट्रूमेंट कंसोल है जिसे कलर्ड टीएफटी इंस्ट्रूमेंट के साथ जोड़ा गया है। कंपनी नई वर्ना में आठ स्पीकर देगी जिसमें बोस का प्रीमियम साउंड मिलेगा। नई वर्ना को 21 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। तभी इसकी कीमतों की जानकारी भी दी जाएगी। लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि कंपनी इसकी शुरूआती कीमत को नौ से 10 लाख रुपये के बीच रख सकती है।
होली पर हुए इतने चालान
10 of 17
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से जानकारी दी गई है कि शब-ए-बारात और होली के मौके पर दिल्ली में 8551 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। सात मार्च की रात और आठ मार्च को शब-ए-बारात के अलावा नौ मार्च को होली के मौके पर दिल्ली में बड़ी संख्या में लोगों को ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करते हुए पाया गया। सात और आठ मार्च के दौरान दिल्ली में ट्रैफिक पुलिस ने कुल 908 वाहन चालकों के चालान किए। इनमें शराब पीकर वाहन चलाने पर 70, दो पहिया पर ट्रिपल राइडिंग करने के लिए 109, हेलमेट का उपयोग किए बिना सवार/पीछे बैठने वाले के लिए 438, सीट बेल्ट के बिना कार चलाने पर 22, टिंटेड ग्लास के लिए 42 और 227 अन्य चालान शामिल हैं। होली के मौके पर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से कुल 7643 वाहन चालकों के चालान काटे गए। इनमें शराब पीकर वाहन चलाने के लिए 559, दो पहिया पर ट्रिपल राइडिंग करने के लिए 698, हेलमेट का उपयोग किए बिना सवार/पीछे बैठने वाले के लिए 3410, सीट बेल्ट के बिना कार चलाने पर 312, टिंटेड ग्लास के लिए 215 और 2449 अन्य चालान शामिल हैं।
रॉयल एनफील्ड की दमदार बाइक में आई खराबी
11 of 17
रॉयल एनफील्ड हिमालयन
- फोटो : royal enfield
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉयल एनफील्ड की हिमालयन बाइक को अमेरिका में रिकॉल किया गया है। कंपनी ने इसकी 4891 यूनिट्स को रिकॉल किया है। हिमालयन की बाइक्स में ब्रेक में खामी की जानकारी मिलने के बाद कंपनी ने बाइक को रिकॉल किया है। जानकारी के मुताबिक ब्रेक कैलिपर्स को रिकॉल के दौरान बदला जाएगा। रॉयल एनफील्ड की हिमालयन बाइक की यूनिट्स में अमेरिका में खामी की जानकारी मिली है। भारत के अलावा इस बाइक की बिक्री दुनिया के कई देशों में की जाती है।
ओला और उबर ने एग्रीगेटर लाइसेंस के लिए आवेदन किया
12 of 17
ola uber
राइड-हेलिंग सर्विस प्रोवाइडर ओला और उबर ने एग्रीगेटर लाइसेंस के लिए महाराष्ट्र सरकार के पास आवेदन किया है। क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) के एक अधिकारी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी है। केंद्र और महाराष्ट्र सरकार द्वारा लाए गए दिशानिर्देशों ऐप-आधारित कंपनियों को लाइसेंस प्राप्त करने के लिए अनिवार्य करते हैं। मौजूदा समय में, सरकार इन ऑपरेटरों द्वारा उल्लंघन के मामले में प्रभावी ढंग से कार्रवाई नहीं कर सकती है लेकिन लाइसेंस से स्थिति को बदला जा सकता है। संबंधित आरटीओ के अधिकारी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के एक निर्देश पर कार्रवाई करते हुए, राइड-हेलिंग सेवा फर्मों ने मुंबई के तारदेव आरटीओ में एग्रीगेटर लाइसेंस के लिए आवेदन किया है।
हॉर्ले डेविडसन ने पेश की छोटे इंजन वाली नई बाइक
13 of 17
Harley-Davidson
हॉर्ले डेविडसन की ओर से सबसे सस्ती और छोटे इंजन के साथ बाइक को पेश किया गया है। नई एक्स350 को चीन की कंपनी के साथ मिलकर पेश किया गया है। इसमें एलईडी हेडलाइट, सिंगल पीस सीट, क्रैश गार्ड, अंडरबेली एग्जॉस्ट, सर्कुलर सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पॉड मिलेंगे। बाइक में 353 सीसी लिक्विड कूल्ड इन लाइन ट्विन सिलेंडर इंजन मिलता है जिससे 36 बीएचपी और 31NM टॉर्क मिलता है। बाइक की टॉप स्पीड 143 किलोमीटर प्रति घंटा दी गई है। भारतीय रुपये के मुताबिक चीन में इसकी कीमत करीब चार लाख रुपये हो सकती है।
होंडा ने भारतीय बाजार में लॉन्च कीं दो नई बाइक्स
14 of 17
For Reference Only
- फोटो : honda big wing
होंडा की ओर से भारत में प्रीमियम सेगमेंट में दो बाइक्स को लॉन्च किया गया है। इनमें सीबी 350 और सीबी350 आरएस शामिल हैं। कंपनी ने इन दोनों बाइक्स के 2023 वर्जन को लॉन्च किया है। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इन दोनों बाइक्स में 350 सीसी का फोर स्ट्रोक ओएचसी सिंगल सिलेंडर ओबीडी2बी कंपलाइंट इंजन दिया है जो पीजीएम-एफआई के साथ आएगा। इस इंजन के साथ बाइक को 30 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। बाइक्स में डिजिटल एनालॉग मीटर के साथ ही होंडा का सिलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल, होंडा स्मार्टफोन वॉयस कंट्रोल सिस्टम और अमरजेंसी स्टॉप सिग्नल, ड्यूल चैनल एबीएस, आगे और पीछे डिस्क ब्रेक, इंजन स्टार्ट/स्टॉप स्विच, 15 लीटर फ्यूल टैंक जैसे फीचर्स को दिया गया है। हालांकि एचएसवीसीएस को सिर्फ सीबी350 आरएस में ही दिया गया है।
सीबी350 को तीन वैरिएंट में पेश किया गया है जिसमें डीलक्स, डीलक्स प्रो और डीलक्स प्रो क्रोम शामिल हैं। डीलक्स वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत 2.10 लाख रुपये रखी गई है। डीलक्स प्रो की कीमत 2.13 लाख रुपये और डीलक्स प्रो क्रोम की एक्स शोरुम कीमत 2.15 लाख रुपये रखी गई है।सीबी350 आरएस को दो वैरिएंट में पेश किया गया है। इनमें डीलक्स और डीलक्स प्रो शामिल हैं। डीलक्स प्रो की एक्स शोरुम कीमत 2.15 लाख रुपये और डीलक्स प्रो की कीमत 2.18 लाख रुपये के करीब रखी गई है। दोनों ही बाइक्स के लिए बुकिंग भी शुरू हो गई हैं। कंपनी की वेबसाइट या बिग विंग डीलरशिप के जरिए इन बाइक्स को बुक करवाया जा सकता है।
मारुति की प्रीमियम कारों को खरीदने में होगा फायदा
15 of 17
For Reference Only
- फोटो : maruti suzuki
नेक्सा डीलरशिप की सबसे छोटी कार इग्निस पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। कंपनी मार्च महीने में इस हैचबैक पर 54 हजार रुपये का अधिकतम डिस्काउंट ऑफर कर रही है।इग्निस के ऑटोमैटिक वैरिएंट पर कंपनी 34 हजार रुपये का डिस्काउंट दे रही है। बलेनो पर भी मार्च महीने में अधिकतम 35 हजार रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। हालांकि इसके सीएनजी वैरिएंट पर किसी तरह का डिस्काउंट ऑफर नहीं किया जा रहा है। मिड साइज लग्जरी सेडान कार सियाज पर भी मार्च 2023 में 28 हजार रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके मैनुअल और ऑटोमैटिक वैरिएंट्स पर डिस्काउंट दिया जा रहा है।
महिंद्रा की ओर से बोलेरो क्लासिक और बोलेरो नियो की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। जानकारी के मुताबिक बोलेरो क्लासिक की कीमत में 31 हजार रुपये और नियो की कीमत में 15 हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है। बोलेरो क्लासिक के बेस वैरिएंट बी4 की कीमत में 25 हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है। मिड वैरिएंट वी6 की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है और टॉप वैरिएंट वी6 ऑप्शन की एक्स शोरुम कीमत में 31 हजार रुपये की बढ़ोतरी हुई है। बोलेरो क्लासिक के अलावा बोलेरो नियो को भी कंपनी की ओर से महंगा किया गया है। नियो एन4, एन8, एन10 सहित सभी वैरिएंट्स की कीमतों में 15 हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है। सिर्फ एन10 के लिमिटेड एडिशन की कीमतों में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है।
कावासाकी की ओर से भारतीय बाजार में जेड सीरीज की एच2 और एच2 एसई बाइक्स को लॉन्च किया है। दोनों ही बाइक्स फ्लैगशिप नेकेड सुपर बाइक्स हैं। 2023 एडिशन वाली बाइक्स में नई पेंट स्कीम दी गई हैं जबकि इंजन और अन्य फीचर्स पुरानी बाइक्स के तरह रखे गए हैं। इनमें कंपनी की ओर से 998सीसी का लिक्विड कूल्ड फोर स्ट्रोक इन लाइन फोर सिलेंडर के साथ सुपरचार्ज इंजन दिया गया है। जिससे बाइक को 200 पीएस और 137 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। बाइक में 19 लीटर का पेट्रोल टैंक दिया गया है। बाइक्स में फुल कलर्ड टीएफटी एलसीडी स्क्रीन दी जाती है। इसके साथ ही इसमें इलेक्ट्रिॉनिक क्रूज कंट्रोल, फैट टाइप हैंडलबार और हैंडल स्विच, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, क्विक शिफ्टर, एलईडी लाइट्स जैसे कई फीचर मिलते हैं। कावासाकी की ओर से एच2 की एक्स शोरुम कीमत 23 लाख रुपये तय की गई है। वहीं एच2 एसई की एक्स शोरुम कीमत 27.22 लाख रुपये तय की गई है। जो कि पुराने वर्जन के मुकाबले 30 हजार रुपये ज्यादा हैं।