फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Tips: कार इंश्योरेंस में रखें इन चार बातों का ध्यान, लापरवाही करने पर नहीं मिलेगा एनसीबी का फायदा

Mon, 01 Jan 2024 09:47 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कार इंश्योरेंस को करवाना काफी जरूरी होता है। लेकिन किन लापरवाहियों के कारण पॉलिसी में एनसीबी का फायदा नहीं मिल पाता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार की सुरक्षा के लिए लोग इंश्योरेंस करवाते हैं। लेकिन पॉलिसी रिन्यू करवाते समय कुछ लोगों को एनसीबी का फायदा नहीं मिल पाता है। हम इस खबर में ऐसे चार कारणों की जानकारी दे रहे हैं, जिनके कारण पॉलिसी रिन्यू करवाते समय नो क्लेम बोनस का फायदा नहीं मिल पाता।

विज्ञापन


क्या है एनसीबी
किसी भी वाहन को खरीदने के बाद इंश्योरेंस करवाई जाती है। लेकिन जब इस इंश्योरेंस पॉलिसी को रिन्यू करवाया जाता है। तब कंपनियों की ओर से प्रीमियम पर खास छूट दी जाती है। इस छूट को एनसीबी कहते हैं। इसे नो क्लेम बोनस के नाम से भी जाना जाता है। किसी भी वाहन की इंश्योरेंस पॉलिसी को रिन्यू करवाते हुए इसे तब दिया जाता है जब पॉलिसी की वैधता के समय वाहन पर किसी भी तरह का क्लेम नहीं लिया जाता है। लेकिन अगर कुछ लापरवाही बरती जाती हैं, तो कंपनी की ओर से पॉलिसी रिन्यू करवाते समय यह बोनस खत्म भी किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: रात में कार को है चलाना, तो रखें इन बातों का ध्यान, नहीं होगी परेशानी, जानें डिटेल
विज्ञापन


समय पर रिन्यू करवाएं पॉलिसी
अगर आप अपने वाहन की इंश्योरेंस पॉलिसी को समय पर रिन्यू नहीं करते हैं। तो भी कंपनी की ओर से पॉलिसी पर एनसीबी को खत्म किया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक अगर पॉलिसी को 90 दिनों के अंदर रिन्यू नहीं करवाया जाता है तो एनसीबी को खत्म कर दिया जाता है।

यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप

हादसे पर नहीं मिलेगी एनसीबी
अगर किसी वाहन का एक्सीडेंट होता है। और उसमें ड्राइवर की गलती होती है, तो भी इंश्योरेंस कंपनी के पास यह अधिकार होता है कि वह एनसीबी आंशिक या पूरा देने से मना कर सकती है। ऐसा होने पर पॉलिसी रिन्यू करवाते समय ज्यादा प्रीमियम देना पड़ता है। वहीं अगर हादसे में थर्ड पार्टी शामिल है और ड्राइवर की गलती भी नहीं है तो भी एनसीबी नहीं मिलेगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा

चोरी होने पर भी नहीं मिलेगी एनसीबी
देश में बड़ी संख्या में वाहन चोरी होेते हैं। लेकिन अगर आपकी कार या कोई वाहन चोरी हो जाता है तो भी इंश्योरेंस कंपनी की ओर से नो क्लेम बोनस नहीं दिया जाता है। इसलिए कोशिश करनी चाहिए कि अपने वाहन को हमेशा सुरक्षित जगह पर पार्क करना चाहिए।

यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ

करवाएं ट्रांसफर
अगर आप अपने लिए नई कार खरीदते हैं और कार को किसी दूसरे व्यक्ति के नाम पर लेते हैं तो भी आपकी पुरानी कार पर मिलने वाली एनसीबी आपकी नई कार पर ट्रांसफर नहीं होती। अगर आपको नई कार एनसीबी लेनी हो तो फिर नई कार को अपने नाम पर ही खरीदकर ऐसा किया जा सकता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें