Jeep (जीप) की बहुप्रतीक्षित 3-पंक्ति एसयूवी Meridian (मेरिडियन) 29 मार्च को भारत में डेब्यू करेगी। आधिकारिक तौर पर डेब्यू करने से पहले, जीप इंडिया डीलरशिप ने अनौपचारिक रूप से मेरिडियन एसयूवी के लिए बुकिंग लेना शुरू कर दिया है।
Jeep (जीप) की बहुप्रतीक्षित 3-पंक्ति एसयूवी Meridian (मेरिडियन) 29 मार्च को भारत में डेब्यू करेगी। आधिकारिक तौर पर डेब्यू करने से पहले, जीप इंडिया डीलरशिप ने अनौपचारिक रूप से मेरिडियन एसयूवी के लिए बुकिंग लेना शुरू कर दिया है। Jeep Meridian एसयूवी को खरीदने के इच्छुक ग्राहक 50,000 रुपये की टोकन राशि का भुगतान करके इसे प्री-बुक कर सकते हैं। इस एसयूवी की डिलीवरी मई 2022 के आखिर तक शुरू होने का वादा किया जा रहा है।
विज्ञापन
Jeep Meridian 3-पंक्ति एसयूवी मई 2022 में देश में लॉन्च होने वाली है। कंपनी इस एसयूवी की पहले से ही दक्षिण अमेरिकी बाजारों में बिक्री कर रही, जहां इसका नाम Jeep Commander (जीप कमांडर) कहा जाता है। FCA के रंजनगांव प्लांट राइट-हैंड ड्राइव (आरएचडी) मेरिडियन के लिए मैन्युफैक्चरिंग हब होगी। एसयूवी को अन्य आरएचडी बाजारों में भी निर्यात किया जाएगा। इस एसयूवी में उसी प्लेटफॉर्म, इंटीरियर और डिजाइन देखने को मिलेंगे जो वैश्विक स्तर पर बिक्री की जा रही कमांडर में इस्तेमाल किए गए हैं। हालांकि, इंडिया-स्पेक मॉडल में कुछ डिजाइन बदलाव किए गए हैं।
लुक और डिजाइन
डिजाइन हाइलाइट्स में एलईडी डीआरएल के साथ एक नया, स्लीक एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप, एक 7-स्लैट ग्रिल और एक फ्लैट बोनट के साथ स्क्वायरिश व्हील आर्च शामिल हैं। रियर प्रोफाइल Grand Wagoneer (ग्रैंड वैगोनर) और Grand Cherokee (ग्रैंड चेरोकी) जैसी जीप के बड़े मॉडल से प्रेरित है।
विज्ञापन
Jeep Meridian
- फोटो : Jeep India
फीचर्स
इसे 6-सीटर और 7-सीटर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। 6-सीटर वर्जन में दूसरी पंक्ति में कैप्टन सीटें होंगी। एसयूवी में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले के साथ 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, पैनोरमिक सनरूफ, ऑटोमैटिक एसी जैसी फीचर्स मिलने की उम्मीद है।
इंजन और गियरबॉक्स
Jeep Meridian 3-पंक्ति एसयूवी में वही 2.0 लीटर मल्टीजेट II डीजल इंजन दिया जाएगा जो कंपास में मिलता है। कंपास को पावर देते हुए यह इंजन 173bhp का पावर और 350Nm का टार्क जेनरेट करता है। उम्मीद है कि जीप करीब 200bhp अतिरिक्त पावर जेनरेट करने के लिए इंजन में कुछ बदलाव करेगी। ट्रांसमिशन विकल्पों में 6-स्पीड मैनुअल और 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स शामिल हो सकते हैं। जहां मैनुअल वर्जन में 4×2 ड्राइवट्रेन सिस्टम मिलेगा, वहीं ऑटोमैटिक एसयूवी 4×2 और 4×4 सेटअप के साथ आएगी।
बाद में मिलेगा पेट्रोल इंजन
एसयूवी को बाद में पेट्रोल इंजन के साथ भी उतारा जाएगा। इसमें 1.3-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिल सकता है जो 187bhp का पावर और 270Nm का टार्क जेनरेट करता है। यह वही पावरट्रेन है जो ग्लोबल कंपास और कमांडर में इस्तेमाल की गई है।
साइज
साइज की बात करें तो, नई मेरिडियन की लंबाई 4,769 mm, चौड़ाई 1,859 mm और ऊंचाई 1,682 mm है। इसमें 2,794 mm का व्हीलबेस मिलता है। इसकी लंबी बॉडी को ध्यान में रखते हुए व्हीलबेस को 158 mm बढ़ा दिया गया है। जीप कंपास की तुलना में, नई मेरिडियन लगभग 364 mm लंबी, 41 mm चौड़ी और 42 mm ऊंची है।
मुकाबला
जीप मेरिडियन का मुकाबला Toyota Fortuner (टोयोटा फॉर्च्यूनर), Ford Endeavour (फोर्ड एंडेवर), MG Gloster (एमजी ग्लोस्टर) और आने वाली न्यू जेनरेशन Hyundai Tucson (ह्यू्ंदै ट्यूशॉ) से होगा।