आजकल ज्यादातर कारों के टॉप वैरिएंट्स में कंपनियां अलॉय व्हील देती हैं लेकिन बाकी कारों में स्टील रिम आते हैं। ऐसे में क्या अपनी कार में अलॉय लगवाना समझदारी है या नहीं, आइए जानते हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
सभी कार कंपनियों की कारों तो अलॉय व्हील का ऑप्शन मिल जाता है लेकिन जिन कारों में अलॉय व्हील की जगह स्टील रिम आते हैं क्या उनमें अलॉय व्हील लगवाए जा सकते हैं और क्या ऐसा करना समझदारी होगी। आइए जानते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
किसी भी कार में लग सकते हैं अलॉय व्हील?
2 of 7
अलॉय व्हील्स
- फोटो : सोशल मीडिया
इसका जवाब है हां। आपकी कार पुरानी हो या फिर आप शोरूम से नई कार खरीदकर लाए हों। किसी भी कार में अलॉय व्हील लगवाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
कैसे बनते हैं अलॉय व्हील
3 of 7
अलॉय व्हील्स
- फोटो : सोशल मीडिया
नाम से ही पता चल जाता है कि इन्हें स्टील जैसी किसी धातु की जगह एल्यूमिनियम, मैग्निशियम और निकल से बनाया जाता है। इन्हें मोल्डिंग प्रोसेस से बनाया जाता है इसलिए इन्हें किसी भी आकार, डिजाइन में बनाया जा सकता है।
कार में आमतौर पर स्टील के रिम आते हैं जिनका वजन ज्यादा होता है और उनका लुक भी सिंपल होता है। जिस कारण लोग अपनी कारों में अलॉय व्हील लगवाना पसंद करते हैं। अलॉय लगवाने से जहां कार आकर्षक लगती है वहीं कम वजन के कारण कार अच्छा एवरेज देती है।
अलॉय व्हील स्टील के नहीं होते इसलिए पानी लगने पर भी इनमें जंग नहीं लगती। इनमें हवा के आने-जाने की पूरी जगह होती है जिससे ब्रेक लगाने पर जो गर्मी पैदा होती है वो जल्दी निकल जाती है और ब्रेक भी जल्दी ठंडे होते हैं। इसके अलावा वजन में हल्के होने के कारण कार पर बेहतर कंट्रोल मिलता है।
अलॉय व्हील में भी कई क्वालिटी आती हैं कुछ हल्की क्वालिटी के अलॉय भी आते हैं। हल्की क्वालिटी के अलॉय भले ही थोड़े सस्ते हों लेकिन हमेशा अच्छी क्वालिटी के ही अलॉय लगाने चाहिए। इसके लिए हमेशा अच्छी दुकान पर जाना चाहिए।
अलॉय व्हील की कीमत उसके साइज, डिजाइन और कंपनी के आधार पर अलग-अलग होती है। लेकिन किसी अच्छे ब्रॉन्ड के अलॉय लगवाने पर आपको कम से कम 10 हजार रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं।