अगर आप भी अपनी कार के ज्यादा धुआं फैलाने से परेशान हैं। तो इस खबर को जरुर पढ़ें। हम इस खबर में आपको ऐसी पांच परेशानियों की जानकारी दे रहे हैं। जिनके कारण कार ज्यादा धुआं देती है।
दुनियाभर में कारों की संख्या जिस तरह से बढ़ रही है। उसी अनुपात में प्रदूषण भी बढ़ रहा है। ऐसे में अगर कोई कार सामान्य से ज्यादा धुआं छोड़ रही है। तो कुछ गड़बड़ियों के कारण ऐसा हो सकता है। इस खबर में हम ऐसी ही पांच गड़बड़ियों की जानकारी दे रहे हैं। जिनके कारण कोई भी कार सामान्य से ज्यादा धुआं छोड़कर ज्यादा प्रदूषण फैलाती है।
विज्ञापन
इंजन में परेशानी
2 of 6
कार से निकलता धुआं
- फोटो : सोशल मीडिया
कोई भी कार तब ज्यादा धुआं छोड़ती है जब इंजन में परेशानी होती है। अगर कार के इंजन में किसी तरह की खराबी आ जाए तो ईंधन पूरी तरह से नहीं जल पाता। ऐसा होने के कारण कार का एवरेज तो कम होता ही है। साथ ही कार से ज्यादा प्रदूषण भी होता है। अगर आपकी कार कम एवरेज और ज्यादा धुआं दे रही है तो मकैनिक के पास जाकर इंजन को जरूर दिखाएं।
विज्ञापन
इंजन की ट्यूनिंग खराब होना
3 of 6
कार से निकलता धुआं
- फोटो : सोशल मीडिया
जरूरी नहीं है कि कार के इंजन के किसी पार्ट में खराबी हो। अगर कार की ट्यूनिंग खराब हो जाए तो भी कार ज्यादा धुआं देने लगती है। दरअसल, कार में ईंधन एक तय रफ्तार से इंजन तक जाता है। ट्यूनिंग खराब होने से इस प्रक्रिया में भी परेशानी आ जाती है। ऐसा होने पर कार ज्यादा प्रदूषण करने लगती है।
आज के समय में जब तकनीक के जरिए ही पेट्रोल पंप पर ईंधन डाला जाता है। लेकिन कहीं-कहीं पर मिलावटी ईंधन भी धोखे से कार में डाल दिया जाता है। एक बार मिलावट वाला पेट्रोल या डीजल कार में डाल दिया जाए तो भी कार की क्षमता पर खराब असर होता है। मिलावट वाला ईंधन जब इंजन तक जाता है तो इससे कार ज्यादा धुआं देने लगती है। इसलिए हमेशा पेट्रोल पंप पर पेट्रोल या डीजल भरवाते समय ध्यान रखना चाहिए।
कार के साइलेंसर में कनवर्टर लगाया जाता है। कंपनी की ओर से ही इसे कार में फिट किया जाता है। इसका काम होता है कि इंजन से निकलने वाली हानिकारक गैस बाहर ना जाएं। इसके लिए कनवर्टर में सिलिकॉन की रॉड लगाई जाती हैं। एक बार ये खराब हो जाए तो भी कार ज्यादा धुआं बाहर निकालने लगती है।
आजकल की कारों में कई तरह के सेंसर लगाए जाते हैं। सभी का काम अलग होता है। ऐसे में अगर कोई भी सेंसर सही तरीके से काम ना करे तो कार में परेशानी होती है। ऐसे ही कुछ सेंसर कार में इंजन के साथ जुड़े होते हैं। अगर एक बार इन सेंसर्स में खराबी आ जाए तो कार ज्यादा धुआं देने लगती है।