फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Honda Flex-Fuel Motorcycles: होंडा भारत में लॉन्च करेगी अपनी पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिल, कंपनी ने किया एलान

Wed, 19 Oct 2022 07:21 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Honda Motorcycles and Scooters India (HMSI), होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर्स इंडिया (HMSI) फ्लेक्स-फ्यूल इंजन के साथ अपनी पहली मोटरसाइकिल लॉन्च करने की योजना बना रही है।
विज्ञापन
1 of 5
Honda Flex-Fuel Motorcycle Honda CG150 Titan Mix - फोटो : Honda
Honda Motorcycles and Scooters India (HMSI), होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर्स इंडिया (HMSI) फ्लेक्स-फ्यूल इंजन के साथ अपनी पहली मोटरसाइकिल लॉन्च करने की योजना बना रही है। भारत के सबसे बड़े दोपहिया निर्माताओं में से एक होंडा ने एलान किया है कि नई फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिल अगले दो वर्षों में लॉन्च की जाएगी। TVS के Apache RTR 200 Fi E100 को फ्लेक्स-फ्यूल इंजन के साथ लॉन्च करने के बाद होंडा भारत में दूसरा दोपहिया निर्माता बन जाएगा, जो फ्लेक्स-फ्यूल इंजन से चलने वाली मोटरसाइकिल लॉन्च करेगा। 
विज्ञापन

2 of 5
Honda Flex-Fuel Motorcycle Honda CG150 Titan Mix - फोटो : Honda
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर्स इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अत्सुशी ओगाटा ने बुधवार, 19 अक्तूबर को दिल्ली में जैव ईंधन पर एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान यह घोषणा की। उन्होंने कहा, "हमारा आंतरिक लक्ष्य न्यूनतम है, एक मॉडल, फ्लेक्सी-फ्यूल मोटरसाइकिल का पहला मॉडल 2024 के आखिर तक लॉन्च किया जाएगा।" उन्होंने यह नहीं बताया कि कौन से मॉडल को ब्रांड की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिल के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 5
Honda Flex-Fuel Motorcycle Honda CG150 Titan Mix - फोटो : Honda
इससे पहले होंडा ने कहा था कि वह फ्लेक्स-फ्यूल कम्यूटर मोटरसाइकिल पर काम कर रही है। जापानी दोपहिया निर्माता पहले से ही ब्राजील जैसे अन्य देशों में फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिल बेचता है। कंपनी भारत में फ्लेक्स-फ्यूल इंजन के साथ एक या उससे ज्यादा कम्यूटर मोटरसाइकिल लॉन्च कर सकती है। ये मोटरसाइकिल पेट्रोल और इथेनॉल दोनों ईंधन पर चल सकती है। 

4 of 5
Honda XRE 300 rally Flex-Fuel Motorcycles - फोटो : Honda
हालांकि टीवीएस मोटर ने होंडा को हराकर भारत में फ्लेक्स-फ्यूल इंजन से चलने वाले दोपहिया वाहन लॉन्च किए। लेकिन जापानी निर्माता ने इसे विश्व स्तर पर पहले लॉन्च किया था। Honda CG150 Titan Mix दुनिया की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिल थी जिसे 2009 में ब्राजील में लॉन्च किया गया था। टू-व्हीलर ब्रांड ने NXR 150 Bros Mix और BIZ 125 Flex जैसी फ्लेक्स-फ्यूल इंजन से चलने वाली मोटरसाइकिल भी ब्राजील में लॉन्च की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Honda Flex-Fuel Motorcycle Honda CG150 Titan Mix - फोटो : Honda
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर्स इंडिया की देश में फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिल लॉन्च करने की घोषणा ऐसे समय में हुई है जब केंद्र वाहन निर्माताओं को क्लीन और ज्यादा किफायती वैकल्पिक ईंधन-आधारित वाहनों को चुनने के लिए प्रेरित कर रहा है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी महंगे तेल आयात को कम करने के लिए भारत में फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को लॉन्च करने के बारे में खासतौर पर मुखर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में पहली फ्लेक्स-फ्यूल कार, टोयोटा कैमरी हाइब्रिड मॉडल को पेश किया। वे ईंधन के रूप में इथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल के इस्तेमाल की जरूरत पर जोर दिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें