फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Low Maintenance Car: खरीदना चाहते हैं कम मेंटेनेंस वाली कार, तो इन पांच विकल्पों पर करें विचार

Sun, 08 Oct 2023 01:12 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप अपने लिए एक ऐसी कार को खरीदने का मन बना रहे हैं। जिसमें रखरखाव पर काफी कम खर्च हो। तो इनमें से किसी भी एक कार को खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
1 of 6
कार सर्विस - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय बाजार में कई कंपनियों की ओर से अपनी कारों को ऑफर किया जाता है। लेकिन कुछ कारें ऐसी हैं, जिन कारों को खरीदने के बाद मेंटेनेंस का खर्च काफी कम रहता है। हम इस खबर में आपको ऐसी ही कुछ कारों की जानकारी दे रहे हैं, जिनको कम मेंटेनेंस वाली कारों के तौर पर पसंद किया जाता है।

विज्ञापन

2 of 6
ऑल्टो के10 - फोटो : Maruti Suzuki
मारुति ऑल्टो के-10
मारुति की ओर से ऑल्टो के-10 को ऑफर किया जाता है। यह कंपनी की ओर से पेश की जाने वाली सबसे सस्ती कारों में शामिल है। साथ ही इसका रख-रखाव भी अन्य कारों के मुकाबले में काफी कम है। इसमें एक लीटर के सीरीज इंजन को दिया गया है। इसमें पेट्रोल और सीएनजी दोनों ही तरह के ईंधन के विकल्प दिए जाते हैं। इसके अलावा इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का भी विकल्प मिलता है। कंपनी की ओर से रूफ एंटीना, बॉडी कलर्ड बंपर, फुल व्हील कवर्स, रियर पार्सल ट्रे, सिल्वर एसेंट, केबिन एयर फिल्टर, फ्रंट पावर विंडो, रिमोट की-लैस एंट्री, एसी, पावर स्टेयरिंग, 17.78 सेमी स्मार्ट प्ले स्टूडियो इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑक्स और यूएसबी पोर्ट, ब्लूटूथ, एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्ले, चार स्पीकर, स्टेयरिंग माउंटिड ऑडियो और वॉयस कंट्रोल, डिस्टेंस टू एंपटी, गियर शिफ्ट इंडीकेटर, इमोबिलाइजर, हाई स्पीड अलर्ट, ड्यूल फ्रंट एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, रिवर्स पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स मिलते हैं।

यह भी पढ़ें -  Budget Cars: इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?
विज्ञापन

3 of 6
Maruti Suzuki Wagon R - फोटो : Maruti Suzuki
मारुति वैगन आर
मारुति की ओर से दूसरे विकल्प के तौर पर वैगन आर को खरीदा जा सकता है। यह देश में सबसे ज्या पसंद की जाने वाली हैचबैक कार भी है। इसमें की-लैस एंट्री, एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, स्पीड अलर्ट सिस्टम, रिवर्स पार्किंग सेंसर, सात इंच की इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन के साथ ही बेहतरीन ऊंचाई मिलती है, जो ज्यादा हाइट के लोगों के लिए बेहतर विकल्प साबित होती है।

यह भी पढ़ें -  Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज

4 of 6
Renault Kwid - फोटो : Renault India
रेनो क्विड
रेनो की ओर से क्विड को एंट्री लेवल हैचबैक के तौर पर पेश किया जाता है। इसे भी एसयूवी की तरह लुक दिया गया है। इसमें भी मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प मिलते हैं। साथ ही इसमें ड्यूल एयरबैग, आठ इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम और कई फीचर्स दिए जाते हैं।

यह भी पढ़ें -  Tata Nexon Battery Cost: वारंटी के बाद आपकी इलेक्ट्रिक कार की बैटरी हो जाए खराब, तो जानें कितना होगा खर्च
विज्ञापन

5 of 6
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
टाटा टियागो
टाटा की ओर से टियागो सबसे कम कीमत वाली हैचबैक कार है। इसे सीएनजी और इलेक्ट्रिक विकल्प के साथ भी खरीदा जा सकता है। इसमें ऑटो डोर लॉक, एबीएस, ईबीडी, एयरबैग्स, इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ ही एनसीएपी क्रैश टेस्ट में चार स्टार मिले हैं।

यह भी पढ़ें-  Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
For Reference Only - फोटो : hyundai india
ह्यूंदै आई-10 ग्रैंड नियोस
ह्यूंदै की ओर से ग्रैंड आई-10 नियोस को ऑफर किया जाता है। इसमें सेफ्टी के लिए ड्राइवर, पैसेंजर, साइड और कर्टेन एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, सीट बेल्ट प्रीटेंशनर्स, स्पीड सेंसिंग डोर लॉक, इमोबिलाइजर, बर्गलर अलॉर्म, ईएसएस, रियर पार्किंग सेंसर, स्पीड अलर्ट सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अन्य वैरिएंट्स में वीएसएम, एचएसी, ईबीडी, टीपीएमएस, आइसोफिक्स चाइल्ड एंकरेज, रियर डिफॉगर जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

यह भी पढ़ें - Car Battery Charge: सफर के दौरान हो गई है कार की बैटरी डिस्चार्ज, जानें कैसे करें बैटरी को चार्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें