फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Care Tips: अपनी कार को करते हैं प्यार, तो इन तरीकों को अपनाएं, गाड़ी को जंग से बचाएं

Wed, 06 Dec 2023 02:09 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कुछ खामियों के कारण कई बार कार में जंग लग जाती है। जिससे कार की उम्र भी कम होती है। कार को जंग से किस तरह बचाया जा सकता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोगों की लापरवाही के कारण अक्सर कार के कुछ हिस्सों में जंग लग जाती है। जिसके बाद धीरे-धीरे यह बढ़ती है और कार को बड़ा नुकसान होता है। अगर आप भी अपनी कार को लंबे समय तक बिना परेशानी चलाना चाहते हैं। तो हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कार को जंग से किस तरह बचाया जा सकता है।

विज्ञापन


धुलाई है जरूरी
कार की सही तरह से देखभाल करने के लिए धुलाई काफी जरूरी होती है। अगर आप 15 दिन में एक बार कार को वॉश करते हैं तो इससे मिट्टी, कीचड़ को हटाया जा सकता है। जिनसे जंग लगने का खतरा होता है। वहीं अगर बारिश के दौरान कीचड़ वगैरह लग जाता है, तो उस समय कार को हर हफ्ते धोया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा
विज्ञापन


पानी का रखें ध्यान
अगर आप अपनी कार को साफ रखने के लिए पानी से धोते हैं, तो पानी का ध्यान रखना भी जरूरी होता है। देश में कई जगहों पर खारा पानी आता है। ऐसे में खारे पानी से कार धोने पर जंग लगने का खतरा बढ़ जाता है। कार को नियमित तौर पर अच्छे से साफ करें, लेकिन कोशिश करें कि खारे पानी से कार को ना धोएं।

यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च
विज्ञापन


धुलाई के बाद करें यह काम
कार को अच्छे से धोने के बाद पानी को साफ करना भी जरूरी है। धोने के बाद कार को कुछ दे लिए धूप में ही छोड़ दें। इससे जो बचा हुआ पानी होगा, वह निकल जाएगा। अगर कार की सतह पर पानी रह गया तो जंग लगने का खतरा ज्यादा होता है। इससे बाद सूती सूखा कपड़ा लेकर कार की सफाई करें, ताकि बचा हुआ पानी भी कपड़ा सोख ले।

यह भी पढ़ें - Base Variant Car: क्या फायदे का सौदा है कार का बेस वैरिएंट खरीदना, कीमत और फीचर्स में होता है फर्क

कार कवर का करें उपयोग
धूल, मिट्टी और पानी से बचाने के लिए बेहतर है कि अच्छे वाटर प्रूफ कवर का उपयोग करें। ब्रांडेड कार कवर खरीदें, जो धूप से भी कार को बचाएगा और उसका रंग फीका नहीं पड़ेगा। साथ ही इससे जंग भी नहीं लगेगा। ऑफिस या अन्य जगहों पर, कार को बाहर पार्क करने की बजाय बेसमेंट पार्किंग या छायादार जगह का चुनाव करें।

यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें