फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Care Tips: सर्दियों के समय हाइवे पर कार से करना है सफर, तो रखें इन बातों का ध्यान, रहेंगे सुरक्षित

Thu, 07 Dec 2023 10:55 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप सर्दियों के समय अपनी कार से हाइवे पर सफर करने की तैयारी कर रहे हैं। तो किन बातों का ध्यान रखना काफी जरूरी होता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Things to Consider to Stay Safe While Driving in Fog - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में सर्दियों की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में कार से सफर करना काफी चुनौतीपूर्ण होता है। लेकिन फिर भी कोहरे के बीच सफर करना हो तो कुछ बातों का ध्यान रखकर सफर करना काफी सुरक्षित हो जाता है। हम इस खबर में आपको ऐसी कुछ जानकारियां दे रहे हैं, जिससे सफर करना सुरक्षित हो सकता है।

विज्ञापन


विंडशील्ड रखें साफ
सर्दियों के समय अपनी कार के साथ सफर पर निकलने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आपकी कार की खिड़कियां, हेडलाइट्स, फॉग लाइट्स, पार्किंग लाइट्स, ब्रेक लाइट्स और विंडशील्ड गंदी न हों। विंडशील्ड को अंदर और बाहर दोनों तरफ से अच्छे से साफ करें। जिससे सड़क साफ दिखाई दे और आंखों पर जोर न पड़े।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: किसी कार के सस्ते वैरिएंट को खरीदने में है समझदारी, या होता है नुकसान, जानें सबकुछ
विज्ञापन


बनाकर रखें दूरी
धुंध के दौरान सफर करते हुए हमेशा सावधानी बरतनी चाहिए। अगर आपके आगे कोई दूसरा वाहन चल रहा है तो ब्रेक लगाने में सावधानी बरतते हुए पहले ही ब्रेक लगाने चाहिए। अपने आगे चल रहे वाहन से हमेशा सुरक्षित दूरी बना कर चलना चाहिए। इससे अचानक ब्रेक लगाने पर भी आप सुरक्षित रह सकते हैं।

यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप

हाई बीम पर ना चलाएं कार
धुंध के दौरान कार की हेडलाइट्स को खोल कर चलाना चाहिए। साथ ही इस बात का ध्यान भी रखना चाहिए कि कभी भी कार की लाइट्स को हाई बीम पर ना चलाएं। ऐसा करने की जगह जीरो विजिबिलिटी में ड्राइविंग के दौरान डेहलाइट को लो बीम पर रखें, जिससे विजिबिलिटी बढ़ जाए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - PUC Certificate: क्या होता है पीयूसी सर्टिफिकेट, कैसे और कहां मिलता है, यहां मिलेगी पूरी जानकारी

तेज स्पीड से बचना चाहिए
जीरो विजिबिलिटी के दौरान भी कई लोग जल्द पहुंचने के लिए तेज स्पीड में गाड़ी चलाते हैं। जिससे हादसा होने का खतरा भी बढ़ जाता है। इसकी जगह देरी से ना पहुंचना हो तो समय से पहले निकलें और जल्दबाजी करने की जगह कार को सुरक्षित स्पीड पर ही चलाएं।

यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च

ओवरटेक ना करें
तेज स्पीड के अलावा अगर आप अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए लगातार वाहनों को ओवरटेक करते हैं। तो ऐसा करना धुंध में आपके साथ ही अन्य वाहनों के लिए खतरा बढ़ा सकता है। जब धुंध के कारण विजिबिलिटी काफी कम या जीरो हो जाती है, तो आपको अन्य वाहनों की मौजूदगी की जानकारी काफी देरी से मिलती है। ऐसे में अगर ओवरटेक करने की कोशिश की जाती है, तो हादसा होने का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए धुंध में ओवरटेक करने से बचें और सुरक्षित अपनी मंजिल तक पहुंचे।

यह भी पढ़ें - Fuel Type: पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और ईवी, जानें कौन सी कार खरीदना होगी समझदारी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें