फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunroof Care Tips: आपकी कार में है सनरूफ तो इन चार तरीकों से रखें ख्याल, नहीं होगी कोई परेशान

Sun, 19 Mar 2023 12:37 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कार में सनरूफ अब काफी ज्यादा पंसद किया जाने वाला फीचर बन चुका है। लेकिन अगर इसे सही तरीके से मेंटेन ना किया जाए तो कुछ परेशानियां भी हो सकती हैं। सनरूफ का किस तरह ख्याल रखना चाहिए। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 7
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

आज के समय में कम बजट से लेकर महंगी कारों तक में एक फीचर की सबसे ज्यादा डिमांड रहती है। एसयूवी हो या फिर सेडान कार। सभी तरह के सेगमेंट के ग्राहकों को कार में सनरूफ जैसा फीचर लेना अच्छा लगता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि अगर आप भी सनरूफ वाली कार खरीद रहे हैं तो इसका ख्याल कैस रखना चाहिए।

विज्ञापन

डिमांड में है ये फीचर

2 of 7
sunroof - फोटो : Honda

आज के समय में सनरूफ जैसे फीचर वाली कारों को खरीदना ज्यादा पसंद किया जाता है। इसी के कारण कंपनियों की ओर से कारों में कई तरह के साइज में सनरूफ को ऑफर किया जाता है।

यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल

विज्ञापन

होती है परेशानी

3 of 7
sunroof - फोटो : Kia Motrors

इस तरह के फीचर वाली कारों को खरीद तो लिया जाता है लेकिन ज्यादातर लोगों को इनके रखरखाव की सही जानकारी नहीं होती। जिसके कारण कुछ समय बाद या तो सनरूफ खराब हो जाते हैं या फिर लापरवाही के कारण इससे नुकसान भी हो जाता है।

यह भी पढ़ें - Weekend Trips in Car: वीकएंड पर बना रहे हैं कार से घूमने का प्लान, ध्यान रखें ये पांच काम नहीं होंगे परेशान

कंपनी से लें जानकारी

4 of 7
sunroof - फोटो : Honda

अगर आपके पास भी सनरूफ वाली कार है तो इसे सही तरह से रखने की जानकारी कंपनी के एक्सपर्ट से ली जा सकती है। इसके अलावा कार की मैनुअल पर भी कार के सभी पार्ट्स की जानकारी दी गई होती है। जिसमें सनरूफ की जानकारी भी होती है। उसे पढ़कर आसानी से इसे मेंटेन किया जा सकता है।
 

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: कार चलाने से पहले रोज करें ये चार काम, सफर के दौरान कभी नहीं होंगे परेशान

विज्ञापन

सफाई का रखें ध्यान

5 of 7
sunroof - फोटो : Tata Motors
अगर आप सनरूफ वाली कार का उपयोग करते हैं तो इसकी सफाई भी काफी जरूरी होती है। सनरूफ को अंदर और बाहर दोनों ही जगहों से साफ रखने से लंबे समय तक कोई परेशानी नहीं होती। इसके अलावा भी सर्विस सेंटर पर कार सर्विस करवाने के समय सनरूफ की भी चेकिंग करवा सकते हैं।

यह भी पढ़ें -  Budget Cars: इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?
विज्ञापन

रेग्यूलर करें इस्तेमाल

6 of 7
कार में सनरूफ - फोटो : सोशल मीडिया
ज्यादातर लोग सनरूफ वाली कार खरीदने के कुछ समय बाद इसका इस्तेमाल पूरी तरह से बंद कर देते हैं। जबकि ऐसा करने से यह जल्दी खराब हो सकता है। सनरूफ का इस्तेमाल रेग्यूलर करना चाहिए। कुछ दिनों में इसके खुलने और बंद होने से इसकी मोटर चलती रहती है। वहीं उपयोग ना करने पर मिट्टी जम जाती है और फिर सनरूफ खोलने में परेशानी भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें -  Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज
विज्ञापन
विज्ञापन

छत पर ना डालें लोड

7 of 7
sunroof - फोटो : Social
अगर आपकी कार में सनरूफ या पैनोरमिक रूफ है तो छत पर ज्यादा लोड डालने से भी यह खराब हो सकती है। वहीं सनरूफ वाली कार की छत बिना सनरूफ वाली कार की छत के मुकाबले मजबूती में थोड़ी कम होती है। ऐसे में अगर सनरूफ वाली कार की छत पर ज्यादा वजन रखा जाए तो इसके खराब होने का खतरा ज्यादा होता है।

यह भी पढ़ें -  Car Care Tips: अगर आप भी कम चलाते हैं कार, तो हो सकते हैं ये नुकसान, जानें इनसे बचने का तरीका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें