फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cng Car Fire: गर्मियों में सीएनजी कारों को होता है ज्यादा खतरा, ध्यान नहीं रखने पर लग सकती है आग

Sat, 18 Mar 2023 03:43 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गर्मियों के मौसम की शुरूआत हो चुकी है। दिन के समय तापमान करीब 35 डिग्री तक पहुंच रहा है। ऐसे में अपनी सीएनजी कार का ध्यान रखने की जरूरत होती है। ध्यान ना रखने पर क्या खतरा हो सकता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 5
कार में सीएनजी - फोटो : सोशल मीडिया

किसी भी अन्य मौसम के मुकाबले गर्मियों के मौसम में कारों में आग लगने जैसी घटनाएं ज्यादा होती हैं। अगर आपके पास सीएनजी वाली कार है तो खतरा और भी बढ़ जाता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि अगर आपके पास भी सीएनजी वाली कार है तो गर्मियों के मौसम में क्या सावधानियां बरतनी चाहिए।

Trending Videos
विज्ञापन

ट्रेंड मेकैनिक से लगवाएं किट

2 of 5
सीएनजी कार - फोटो : सोशल मीडिया

सीएनजी की कीमत भले ही बढ़ रही हो लेकिन अभी-भी यह पेट्रोल के मुकाबले सस्ती पढ़ती है। इसलिए लोग आज भी पुरानी कारों में सीएनजी किट लगवाते हैं। कभी-भी बाहर से सीएनजी किट लगवानी हो तो हमेशा ट्रेंड मेकैनिक से ही इंस्टाल करवानी चाहिए। ऐसा ना करने पर कार के साथ ही सवार को भी खतरा हो सकता है।

यह भी पढ़ें - Car AC: कार के एसी से जल्दी ठंडी हवा पाने का ये है आसान उपाय, सिर्फ एक बटन से होगा काम

विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से खतरा

3 of 5
भारत में सीएनजी कार - फोटो : सोशल मीडिया

किसी भी कार में शॉर्ट सर्किट के कारण सबसे ज्यादा आग लगने का खतरा होता है। अक्सर लोग कुछ पैसे बचाने के चक्कर में अपनी कार को अनट्रेंड मेकैनिक से ठीक करवाते हैं। ऐसे में कार ठीक होने की जगह खराब होने का खतरा ज्यादा होता है। अगर कोई तार खुली रह जाए तो फिर शॉर्ट सर्किट होने का खतरा बढ़ जाता है और इससे ही कार में आग लगने का खतरा ज्यादा हो जाता है।

यह भी पढ़ें - High Beam Light: हाई बीम पर चलाते हैं कार तो हो जाएं सतर्क, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान

तेज धूप से बचाएं

4 of 5
भारत में मिलने वाली सीएनजी कार - फोटो : सोशल मीडिया

गर्मियों के मौसम में कार को तेज धूप से बचाना चाहिए। कई बार कार ठीक करवाने के बाद तेज गर्मी के कारण तार आपस में चिपक जाते हैं। जिससे शॉर्ट सर्किट होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए कोशिश करनी चाहिए कि कार को हमेशा सीधी धूप में खड़ी ना करें। किसी पेड़, शेड या कवर्ड पार्किंग में कार को खड़ा करने से कार को सुरक्षित रखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसा होने पर ना खोलें बोनट

5 of 5
Holi Car Safety Tips - फोटो : Istock

अगर कभी किसी कार में आ लग जाए तो कार का बोनट खोलने से बचना चाहिए। इंजन में कई तरह के ऑयल और कई तरह के उपकरण होते हैं। बोनट खोलने पर कार में आग के और ज्यादा भड़कने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए कोशिश करनी चाहिए कि अगर कार में किसी कारण से आग लग जाए तो उसका बोनट ना खोलें और सुरक्षित दूरी बनाएं।
 

यह भी पढ़ें - Sunroof Cars: ये हैं देश की सनरूफ वाली सबसे सस्ती कारें, ड्राइविंग का मजा कर देती हैं दोगुना

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें