फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Tips: बर्फ के बीच कर रहे हैं कार चलाने की तैयारी, तो रखना चाहिए किन बातों का ध्यान, जानें डिटेल

Wed, 07 Feb 2024 10:37 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर फरवरी के महीने में भी पहाड़ों पर बर्फ के बीच कार चलाने की तैयारी कर रहे हैं। तो किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
For Reference Only - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनवरी के बाद अब फरवरी महीने में भी पहाडों पर बर्फबारी हो रही है। ऐसे में अगर आप भी अपनी कार से बर्फ के बीच जा रहे हैं। तो किन बातों का ध्यान रखते हुए कार को सुरक्षित तरह चलाया जा सकता है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

विज्ञापन


हो रही बर्फबारी
पहाड़ी राज्यों में कई जगहों पर फरवरी महीने में भी बर्फबारी हो रही है। ऐसे में बर्फ के बीच कार चलाना काफी मुश्किल हो जाता है। बर्फ में कार चलाते हुए कई बातों का ध्यान भी रखना पड़ता है। थोड़ी भी लापरवाही होने पर हादसा होने का खतरा भी बढ़ जाता है।

यह भी पढ़ें -  Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज
विज्ञापन


तेज न चलाएं
अगर बर्फ के बीच कार चलानी हो तो कभी भी कार की स्पीड तेज नहीं रखनी चाहिए। ऐसा करने से न सिर्फ आप अपनी सुरक्षा को खतरे में डालते हैं। बल्कि आपके कारण अन्य वाहनों को भी खतरा होता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि बर्फ पर कार चलाते हुए कई बार ब्रेक लगाने के बाद भी कार नहीं रूकती और फिसलती है।

यह भी पढ़ें-  Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल
विज्ञापन


सुरक्षित दूरी बनाना है जरूरी
तेज स्पीड के अलावा भी पहाड़ों पर बर्फ के बीच कार चलाते हुए सुरक्षित दूरी बनाकर रखना भी काफी जरूरी होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि सड़क पर बर्फ जम जाए तो टायर की ग्रिप कम हो जाती है। जिससे आसानी से ब्रेक नहीं लग पाते। लेकिन अगर सुरक्षित दूरी बनाकर चला जाता है तो फिर कार को रोकना थोड़ा आसान हो जाता है।

यह भी पढ़ें - Car Battery Charge: सफर के दौरान हो गई है कार की बैटरी डिस्चार्ज, जानें कैसे करें बैटरी को चार्ज

खास टायर का करें उपयोग
कुछ कंपनियों की ओर से बर्फ के लिए खास तरह के टायर बनाए जाते हैं। हालांकि भारत में ऐसे टायर्स का उपयोग काफी कम किया जाता है। लेकिन अगर आप ज्यादातर समय ऐसी जगह पर रहते हैं। जहां पर बर्फ के बीच लंबे समय तक कार चलानी होती है। तो आप विंटर टायर्स का उपयोग कर सकते हैं। ऐसा संभव न हो तो फिर कार के टायर पर लोहे की चेन या रस्सी बांधकर भी कार को बर्फ पर चलाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Diesel Vs Hybrid: डीजल कार खरीदने में है फायदा या हाइब्रिड कार घर लाने में है समझदारी, जानें सबकुछ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें