फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज

Sat, 05 Nov 2022 06:57 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्पार्क प्लग कार में बेहद जरूरी पार्ट्स में से एक होता है। अगर एक बार ये खराब हो जाए तो, कार में कई परेशानियां आने लगती हैं। ऐसी ही चार परेशानियों की जानकारी हम यहां पर आपको दे रहे हैं।

विज्ञापन
1 of 6
स्पार्क प्लग - फोटो : सोशल मीडिया

कार की सर्विस समय पर करवाने से आप कई परेशानियों से बच जाते हैं। लेकिन अगर सर्विस के लिए समय बचा हुआ है और कार में कुछ परेशानियां आ रही हैं। तो ऐसा एक बेहद जरूरी पार्ट स्पार्क प्लग के खराब होने के कारण भी होता है। ये होता तो काफी छोटा है लेकिन इसका सही तरीके से काम करना काफी जरूरी होता है।

विज्ञापन

कार स्टार्ट करने में परेशानी

2 of 6
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

जब आपकी कार में लगा हुआ स्पार्क प्लग खराब हो जाता है। तो कार स्टार्ट करने में परेशानी होने लगती है। इंजन को पावर देने से पहले आपको कई बार इग्निशन में चाबी लगाकर घुमाना पड़ता है। कई बार ऐसा करने के बाद अचानक कार स्टार्ट हो जाती है।

यह भी पढ़ें - Car Suspension: कार का सस्पेंशन कभी नहीं होगा खराब, जानें फिट रखने का सही तरीका

विज्ञापन

एवरेज कम होना

3 of 6
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

अगर कार में सभी पार्ट सही तरीके से कम कर रहे हैं। कार को ज्यादा तेज चलाने की जगह आप स्पीड बरकरार रखते हैं। कार की सर्विस भी समय पर करवाते हैं और टायर में हवा भी सही रहती है। तो कार से अच्छी एवरेज मिलती है। लेकिन ऐसा होने के बाद भी कार में एवरेज की परेशानी आ रही है। तो स्पार्क प्लग को जरूर चेक करना चाहिए।

यह भी पढ़ें -  CNG: कार में बाहर से सीएनजी लगवाना कितना नुकसानदेह, सिर्फ पांच पॉइंट्स में जानें हर बात

आवाज और वाइब्रेशन ज्यादा होना

4 of 6
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

कार में लगे स्पार्क प्लग खराब हो जाएं तो इसका एक नुकसान ये भी होता है। स्पार्क प्लग खराब होने के बाद कार में ज्यादा आवाज आने लगती है और कार पहले से ज्यादा वाइब्रेशन भी करती है।

यह भी पढ़ें - Car AC: कार के एसी से जल्दी ठंडी हवा पाने का ये है आसान उपाय, सिर्फ एक बटन से होगा काम

विज्ञापन

एक्सेलेरेशन में कमी

5 of 6
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

आपकी कार में सभी कुछ ठीक है। लेकिन अगर एक्सेलेरेटर दबाने पर कार स्पीड पकड़ने में समय ले रही है। तो भी इसकी पूरी संभावना होती है कि कार के स्पार्क प्लग खराब हो गए हों।

यह भी पढ़ें - High Beam Light: हाई बीम पर चलाते हैं कार तो हो जाएं सतर्क, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों जरूरी होता है स्पार्क प्लग

6 of 6
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

साइज में स्पार्क प्लग काफी छोटा होता है। लेकिन कार चलाने में इसका जरूरी काम होता है। स्पार्क प्लग का काम इंजन को करंट देना होता है। अगर ये खराब हो जाएं तो इंजन को करंट नहीं मिलता और कार स्टार्ट होने में परेशानी होती है। कार के स्टार्ट होने के बाद भी खराब स्पार्क प्लग के कारण कार कभी भी बंद हो सकती है।
 

यह भी पढ़ें - Fuel Type: पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और ईवी, जानें कौन सी कार खरीदना होगी समझदारी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें