हर कार में हैंडब्रेक होता है। इसे पार्किंग ब्रेक और आपातकाल के समय लगाने वाला ब्रेक भी कहते हैं। कार को सुरक्षित रखने में इसका अहम योगदान भी होता है। लेकिन अगर लंबे समय तक पार्क की गई कार में हैंडब्रेक लगाया जाए तो इससे नुकसान भी होता है। इस खबर में हम आपको बता रहे हैं कि लंबे समय तक हैंडब्रेक लगाने से कार को क्या नुकसान होता है।
Trending Videos
विज्ञापन
कैसे काम करते हैं हैंडब्रेक
2 of 4
कार में हैंडब्रेक
- फोटो : सोशल मीडिया
हैंडब्रेक कार के ब्रेकिंग सिस्टम का हिस्सा होते हैं। ये कार के रियर ब्रेक से जुड़े होते हैं। जब भी इन्हें लगाया जाता है तो यह प्राइमरी ब्रेक के मुकाबले में कम दबाव देते हैं। इसका उपयोग तब किया जाता है जब प्राइमरी ब्रेक सही से काम ना करें। इसके अलावा जब कार को पार्क किया जाता है तब भी इसका उपयोग होता है। पहाड़ों पर भी कार को पार्क करते समय इसका उपयोग जरूर करना चाहिए।
विज्ञापन
खड़ी हुई कार में हैंडब्रेक लगाने चाहिए
3 of 4
कार में हैंडब्रेक
- फोटो : सोशल मीडिया
इस बात को समझना काफी जरूरी है क्योंकि ऐसा ना करने पर फायदे की जगह नुकसान भी हो सकता है। दरअसल, आप कार को लंबे समय तक पार्क करना चाहते हैं तो कभी भी हैंडब्रेक ना लगाएं। वहीं अगर आप अस्थाई तौर पर कार को पार्क करते हैं तो इसका उपयोग जरूर करें। चाहें आप पहाड़ पर कार पार्क कर रहे हों या फिर मैदानी इलाके में। आपकी कार मैनुअल ट्रांसमिशन वाली हो या फिर ऑटोमैटिक। सभी तरह की कारों को कम समय के लिए पार्क करने पर हैंडब्रेक लगाना जरूरी होता है।
लंबे समय तक पार्क करने पर क्यों ना लगाएं हैंडब्रेक
4 of 4
कार में हैंडब्रेक
- फोटो : सोशल मीडिया
कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर कार दो हफ्ते या उससे ज्यादा समय तक खड़ी हो तो हैंडब्रेक नहीं लगाने चाहिए। ऐसा करने पर कार के ब्रेक पैड जाम होने का खतरा बढ़ जाता है। एक बार ब्रेक पैड जाम हो जाएं तो फिर वो चिपक सकते हैं और ऐसा होने पर उन्हें बदलवाना ही ऑप्शन होता है। इसमें समय के साथ खर्चा भी होता है और परेशानी भी होती है।