ह्यूंदै की नई वर्ना जल्द ही लॉन्च होने वाली है। लॉन्च से पहले ही मिड साइज सेडान कार के कई फीचर्स की जानकारी सामने आई है। कंपनी की ओर से नई वर्ना में कैसे फीचर्स दिए जाएंगे। आइए जानते हैं।
साउथ कोरियाई कार कंपनी ह्यूंदै की ओर से जल्द ही नई वर्ना को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी की ओर से इस कार में कैसे फीचर्स दिए जाएंगे। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।
विज्ञापन
पहली बार मिलेंगे ये फीचर्स
2 of 6
For Reference Only
- फोटो : hyundai india
कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक ह्यूंदै की नई वर्ना में कंपनी पहली बार हीटेड सीट्स और वेंटिलेटिड सीट्स को देगी। यह फीचर्स मिड साइज सेडान सेगमेंट में पहली बार किसी कार में दिए जाएंगे। इनके अलावा भी कंपनी की ओर से नई वर्ना में कई और शानदार फीचर्स को दिया जाएगा।
विज्ञापन
मिलेगा शानदार इंफोटेनमेंट सिस्टम
3 of 6
For Reference Only
- फोटो : hyundai india
सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स के अलावा नई वर्ना में कई शानदार फीचर्स को दिया जाएगा। इनमें बेहतर इंफोटेनमेंट सिस्टम भी शामिल है। जानकारी के मुताबिक इसमें स्विचेबल इंफोटेनमेंट और क्लाइमेट कंट्रोलर जैसे फीचर को भी दिया जाएगा। नई वर्ना में दूसरा बड़ा बदलाव 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम और इंस्ट्रूमेंट कंसोल है जिसे कलर्ड टीएफटी इंस्ट्रूमेंट के साथ जोड़ा गया है। कंपनी नई वर्ना में आठ स्पीकर देगी जिसमें बोस का प्रीमियम साउंड मिलेगा।
एक्सटीरियर में भी होगा बदलाव
4 of 6
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
कंपनी की ओर से पहले ही इस बात की जानकारी दी जा चुकी है कि कार के एक्सटीरियर में भी काफी बदलाव होगा। नई वर्ना में एलईडी हेडलाइट्स के साथ ही कनेक्टिड डीआरएल होगी और रियर में भी कनेक्टिड लाइट्स दी जाएंगी।
विज्ञापन
कितनी होगी लंबी
5 of 6
For Reference Only
- फोटो : hyundai india
कंपनी की ओर से जो जानकारी दी गई है उसके मुताबिक नई वर्ना की लंबाई 4535 एमएम होगी। इसकी चौड़ाई 1765 एमएम, ऊंचाई 1475 एमएम और व्हीलबेस 2670 एमएम होगा। इसमें 528 लीटर का बूट स्पेस भी दिया जाएगा। कंपनी के मुताबिक मिड साइज सेडान सेगमेंट में नई वर्ना सबसे ज्यादा बूट स्पेस वाली कार होगी।
कंपनी की ओर से नई वर्ना को 21 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। तभी इसकी कीमतों की जानकारी भी दी जाएगी। लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि कंपनी इसकी शुरूआती कीमत को नौ से 10 लाख रुपये के बीच रख सकती है। ऐसा करने से बाजार में मिड साइज सेगमेंट में मौजूद मारुति सियाज, होंडा सिटी फेसलिफ्ट, स्कोडा स्लाविया, फॉक्सवैगन वर्टस जैसी कारों को चुनौती मिल पाएगी।