फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hyundai i20: नए नियम के कारण हुंडई की ये हैचबैक हो सकती है बंद, डीजल में सबसे ज्यादा पसंद की जाती है कार

Fri, 21 Oct 2022 02:30 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

साउथ कोरियाई हुंडई की हैचबैक आई-20 को पसंद करने वालों के लिए एक बुरी खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी जल्द ही इस कार के डीजल वैरिएंट को बंद कर सकती है। ऐसा किस कारण से हो सकता है, आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 6
हुंडई आई-20 - फोटो : hyundai

प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली कारों में से एक है हुंडई की आई-20। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साउथ कोरियाई कंपनी जल्द ही इस कार के डीजल वैरिएंट को बंद कर सकती है। किस कारण से कंपनी अपनी प्रीमियम हैचबैक के डीजल वर्जन को बंद कर सकती है। इस खबर में हम आपको इसकी जानकारी दे रहे हैं।

विज्ञापन

बंद होने का कारण

2 of 6
हुंडई आई-20 - फोटो : hyundai

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नए उत्सर्जन नियमों के कारण कंपनी आई-20 के डीजल वैरिएंट को बंद कर सकती है। नए उत्सर्जन नियमों को रियल ड्राइविंग एमिशन नाम दिया गया है। जानकारी के मुताबिक नए नियमों को एक अप्रैल 2023 से लागू किया जाना है। ऐसे में अगर इस कार के डीजल वैरिएंट को बंद किया जाता है तो इसे पसंद करने वालों के लिए ये एक बुरी खबर होगी।

विज्ञापन

कंपनी पहले ही दो कारों के वैरिएंट बंद कर चुकी है

3 of 6
हुंडई ऑरा और ग्रैंड आई 10 - फोटो : सोशल मीडिया

आई-20 से पहले ही कंपनी की ओर से ग्रैंड आई-10 नियोस और कॉम्पैक्ट सेडान ऑरा के डीजल वैरिएंट को भी बंद किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें - How To Check Oil Level: अपनी कार को बड़े नुकसान से बचाएं, जानें इंजन ऑयल चेक करने का सही तरीका

डीजल के साथ पेट्रोल में भी है ऑप्शन

4 of 6
हुंडई आई-20 - फोटो : hyundai

अगर पूरी खबर जानने के बाद भी आप डीजल वाली आई-20 हैचबैक को खरीदना चाहते हैं। तो आपके पास काफी कम समय बचा है। डीजल के अलावा कंपनी इस हैचबैक को पेट्रोल इंजन के साथ ऑफर करती है। इस कार की कुल बिक्री में डीजल इंजन का दस फीसदी योगदान है जबकि 2015 तक ये योगदान 50-50 फीसदी का था।

यह भी पढ़ें - PUC Certificate: क्या होता है पीयूसी सर्टिफिकेट, कैसे और कहां मिलता है, यहां मिलेगी पूरी जानकारी

विज्ञापन

डीजल आई-20 में कितनी ताकत

5 of 6
हुंडई आई-20 - फोटो : hyundai

डीजल आई-20 में कंपनी 1.5 लीटर का इंजन देती है। जिससे कार को 100 पीएस और 240 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। कार को छह स्पीड वाले मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ दिया जाता है।

यह भी पढ़ें - Golden Hour Importance: सड़क हादसे के बाद गंभीर रूप से घायलों की गोल्डन ऑवर में करें मदद, बच जाएगी जान

विज्ञापन
विज्ञापन

डीजल आई-20 की क्या है कीमत

6 of 6
हुंडई आई-20 - फोटो : hyundai

डीजल इंजन के साथ मिलने वाली आई-20 की एक्स शोरूम कीमत 8.42 लाख रुपये से शुरू होती है। इसके टॉप वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 10.99 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें