फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hyundai April Discount: अप्रैल में ह्यूंदै की कारों पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट, जानें कितनी कर सकते हैं बचत

Sun, 09 Apr 2023 04:13 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ह्यूंदै की ओर से अप्रैल 2023 में कुछ कारों पर तगड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है। कंपनी की ओर से किस कार पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 6
हुंडई कोना इलेक्ट्रिक - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ कोरियाई कार कंपनी ह्यूंदै की ओर से अप्रैल महीने में कई कारों पर आकर्षक डिस्काउंट ऑफर किए जा रहे हैं। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से किस कार पर अप्रैल महीने में कितना डिस्काउंट दिया जा रहा है।

विज्ञापन

ह्यूंदै कोना

2 of 6
हुंडई कोना ईवी - फोटो : hyundai

ह्यूंदै की प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार कोना पर कंपनी की ओर से अप्रैल महीने में आकर्षक डिस्काउंट दिया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक इस कार को अप्रैल में खरीदने पर 50 हजार रुपये तक की बचत की जा सकती है। कंपनी इस कार पर 50 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट दे रही है।

यह भी पढ़ें-  Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल

विज्ञापन

ग्रैंड नियोस आई-10

3 of 6
For Reference Only - फोटो : hyundai india

ह्यूंदै की ओर से ग्रैंड नियोस आई-10 पर भी अप्रैल महीने में डिस्काउंट दिया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक इस कार के सीएनजी वैरिएंट को खरीदने पर 20 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 10 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और तीन हजार रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है।

यह भी पढ़ें- Toyota Vs Maruti: टोयोटा ग्लैंजा और मारुति बलेनो में कौन सी सीएनजी हैचबैक है बेहतर, जानें फीचर्स से लेकर कीमत

आई -20

4 of 6
हुंडई आई-20 - फोटो : सोशल मीडिया

ह्यूंदै की प्रीमियम हैचबैक आई-20 पर भी अप्रैल महीने में डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। कंपनी की ओर से इस कार के मैग्ना और स्पोर्ट्स वैरिएंट पर 10 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट और 10 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। वहीं आई-20 के एन-लाइन वैरिएंट पर कंपनी 15 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट दे रही है।

यह भी पढ़ें- Budget Cars: इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?

विज्ञापन

ऑरा

5 of 6
For Reference Only - फोटो : hyundai india

ह्यूंदै की ओर से कॉम्पैक्ट सेडान के तौर पर ऑरा को ऑफर किया जाता है। इस कार पर कंपनी की ओर से अप्रैल महीने में 10 हजार रुपये का कैश, 10 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और तीन हजार रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं इसके सीएनजी वैरिएंट पर कंपनी 20 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 10 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और तीन हजार रुपये का कॉर्पोरेट बोनस दे रही है।

यह भी पढ़ें - Flex Fuel: महंगे पेट्रोल डीजल की जगह लेगा फ्लेक्स फ्यूल, प्रदूषण पर लगाम लगाने का यह है प्लान

विज्ञापन
विज्ञापन

इन पर नहीं मिलेगा ऑफर

6 of 6
For Reference Only - फोटो : hyundai india

कंपनी की ओर से वेन्यू, वर्ना, क्रेटा, अल्काजार, ट्यूशॉ और आयोनिक-5 पर किसी भी तरह का अप्रैल महीने में ऑफर नहीं मिल रहा है।
 

यह भी पढ़ें - Car Battery Charge: सफर के दौरान हो गई है कार की बैटरी डिस्चार्ज, जानें कैसे करें बैटरी को चार्ज

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें