फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hyundai Price Hike: एक महीने में एक लाख रुपये महंगी हो गई ह्यूंदै की यह कार, जानें क्या हुई कीमत

Wed, 15 Feb 2023 05:57 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ह्यूंदै की नई इलेक्ट्रिक कार आयोनिक5 को खरीदना अब बेहद महंगा हो गया है। कंपनी की ओर से सिर्फ एक महीने में ही इस कार की कीमत में भारी बढ़ोतरी की गई है। अब किस कीमत पर इसे खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 5
Hyundai Ioniq 5 EV - फोटो : Hyundai

साउथ कोरियाई कार कंपनी ह्यूंदै की ओर से आयोनिक-5 इलेक्ट्रिक कार की कीमतों को बढ़ा दिया गया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी ने इसकी कीमतों में क्यों बढ़ोतरी है और अब इसकी नई कीमत क्या है।

विज्ञापन

महंगी हुई आयोनिक-5

2 of 5
For Reference Only - फोटो : hyundai india

ह्यूंदै की आयोनिक-5 इलेक्ट्रिक कार को अगर आप खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो एक बार इस खबर को जरूर पढि़ए, क्योंकि कंपनी ने इस कार की कीमत को कुछ हजार रुपये नहीं बल्कि पूरे एक लाख रुपये तक बढ़ा दिया है।

यह भी पढ़ें - Car Battery Charge: सफर के दौरान हो गई है कार की बैटरी डिस्चार्ज, जानें कैसे करें बैटरी को चार्ज
 

विज्ञापन

क्यों हुई महंगी

3 of 5
Hyundai IONIQ 5 - फोटो : अमर उजाला

भारत में लॉन्च करते समय ह्यूंदै की ओर से इस कार को इंट्रोडक्ट्री कीमत पर उतारा गया था। यह कीमत 44.95 लाख रुपये थी। कंपनी की ओर से लॉन्च के समय यह जानकारी दी गई थी कि इस कार के लिए यह कीमत सिर्फ शुरूआती 500 यूनिट्स तक रहेगी। इसके बाद कीमतों में बदलाव किया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक इस कार के लिए कंपनी को एक महीने में ही 650 से ज्यादा बुकिंग्स मिल चुकी हैं। जिसके बाद अब कंपनी ने इंट्रोडक्ट्री कीमत को खत्म करके इसकी कीमत में बढ़ोतरी कर दी है।

यह भी पढ़ें - Falling Sleep: अगर आपको भी कार चलाते हुए आती हैं नींद, तो करें ये काम, रहेंगे सुरक्षित

कब हुई थी लॉन्च

4 of 5
For Reference Only - फोटो : अमर उजाला

ह्यूंदै मोटर इंडिया की ओर से भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में जनवरी में हुए ऑटो एक्सपो के दौरान आयोनिक-5 को लॉन्च किया गया था। इस दौरान बॉलीवुड स्टार शाहरूख खान भी मौजूद थे। कंपनी ने लॉन्च के समय इसकी इंट्रोडक्ट्री एक्स शोरुम कीमत 44.95 लाख रुपये तय की थी।
 

यह भी पढ़ें - Cruise Control: आधुनिक कारों में मिलने वाला यह फीचर न बन जाए खतरा, जानें कब और कैसे करें सही इस्तेमाल

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या हैं खूबियां

5 of 5
Hyundai IONIQ 5 - फोटो : अमर उजाला
आयोनिक-5 एक इलेक्ट्रिक कार है, जो कई खूबियों के साथ आती है। कंपनी की अन्य कारों के मुकाबले इसका ग्राउंड क्लियरेंस 163 एमएम का है। साथ ही इसे फुल चार्ज में 631 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। यह जीरो से 100 किलोमीटर की रफ्तार सिर्फ 7.6 सेकेंड में हासिल कर सकती है। सिर्फ 18 मिनट में इसे 10 से 80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है। कार की मोटर से 217 पीएस की पावर और 350 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसमें 12.3 इंच का टचस्क्रीन सिस्टम मिलता है। साथ में कॉलम टाइप शिफ्ट बाय वायर, वीईएसएस, ईपीबी, स्मार्ट टेलगेट, हीटेड आउटसाइड मिरर्स के साथ एलईडी टर्न इंडीकेटर, 21 सेफ्टी फीचर्स के साथ ADAS, ह्यूंदै की ब्लूलिंक तकनीक जैसी कई खूबियां इसमें मिलती हैं।

यह भी पढ़ें -  Bmw X1: बीएमडब्ल्यू की एक्स1 खरीदना बेहतर है या मर्सिडीज जीएलए और ऑडी क्यू3 हैं दमदार, जानें पूरी डिटेल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें