For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
ह्यूंदै ने आयोनिक5 में सिंगल मोटर दी है, जिसे 72.6 KWH की बैटरी के साथ जोड़ा गया है। इस बैटरी को चार्ज करने में 6 घंटे 55 मिनट लगते हैं। इसे फास्ट चार्जर से 57 मिनट में चार्ज किया जा सकता है। सिंगल चार्ज में इसे 631 किलोमीटर (एआरएआई) तक चलाया जा सकता है। एसयूवी में लगी मोटर से इसे 217 पीएस और 350 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।
किया ईवी6 में 77.4 किलोवॉट की बैटरी दी गई है, जिसे सिर्फ 18 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। यह इलेक्ट्रिक कार फुल चार्ज होने के बाद 708 किलोमीटर चलाई जा सकती है। सिर्फ 5.2 सेकेंड में ही यह कार जीरो से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है। इसे इलेक्ट्रिक-ग्लोबल मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है।
वोल्वो एक्ससी40 रिचार्ज ऑल-व्हील ड्राइव सेट-अप के साथ आती है। इसमें लगी मोटर से 408 हॉर्स पावर और 660 न्यूटन मीटर की ताकत मिलती है। यह इलेक्ट्रिक एसयूवी 4.9 सेकेंड में जीराे से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 180 किमी प्रति घंटा है। इसमें 78KWH की बैटरी मिलती है। जिसे सिंगल चार्ज में 418 किलोमीटर चलाया जा सकता है। हालांकि, इलेक्ट्रिक एसयूवी की प्रमाणित रेंज लगभग 335 किलोमीटर है। फास्ट चार्जिंग से इसे 28 मिनट में दस से 80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें -
Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज