अमेरिकन एसयूवी कंपनी जीप की फाइव सीटर एसयूवी का यूरो एनसीएपी की ओर से क्रैश टेस्ट किया गया है। इस क्रैश टेस्ट के बाद एसयूवी को कितने नंबर मिले हैं और यह यात्रियों के लिए कितनी सुरक्षित है। हम इसकी जानकारी इस खबर में आपको दे रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
कितनी है सुरक्षित
2 of 7
For Reference Only
- फोटो : euro ncap
ग्रैंड चेरोकी एसयूवी का यूरो एनसीएपी ने क्रैश टेस्ट किया है, जिसमें इस एसयूवी ने बेहतरीन सुरक्षा नंबर हासिल किए हैं। एसयूवी को क्रैश टेस्ट के बाद नतीजों में पूरे पांच स्टार मिले हैं। टेस्ट के लिए एनसीएपी ने इसके 2022 मॉडल का उपयोग किया था। यह पांच दरवाजों वाली एसयूवी है। यूरोपियन वर्जन होने के कारण यह लेफ्ट हैंड ड्राइव एसयूवी थी। जिसका टेस्ट के दौरान वजन 2532 किलोग्राम था।
व्यस्कों की सुरक्षा के मामले में इसने 84 फीसदी नंबर हासिल किए हैं। फ्रंटल ऑफ सेट टेस्ट के दौरान एसयूवी का केबिन काफी स्टेबल रहा। ड्राइवर और को-पैसेंजर के शरीर के अहम हिस्सों पर सुरक्षा अच्छी रही। हादसे के बाद एसयूवी से रेस्क्यू करने पर दो में से एक नंबर, रियर इम्पैक्ट के लिए चार में 3.3, लैटरल इम्पैक्ट के लिए 16 में से 14 और फ्रंटल इम्पैक्ट के लिए भी 16 में से 13.6 नंबर इस एसयूवी को हासिल हुए। कुल मिलाकर इसे 31.9 नंबर हासिल हुए जो 100 फीसदी में से 84 फीसदी स्कोर है।
व्यस्कों के साथ ही बच्चों के लिए भी यह एसयूवी बेहद सुरक्षित है। टेस्ट के दौरान सीआरएस इंस्टालेशन चैक में एसयूवी को 12 में से 12, सेफ्टी फीचर्स के लिए 13 में से आठ और छह से 10 साल के बच्चों के लिए क्रैश टेस्ट में लैटरल इम्पैक्ट के पूरे आठ और फ्रंटल इम्पैक्ट के लिए पूरे 16 नंबर हासिल हुए। कुल मिलाकर बच्चों के लिए इस एसयूवी ने सुरक्षा के लिए 44 नंबर हासिल किए जो 100 फीसदी में से 89 फीसदी स्कोर है।
पैदल यात्रियों के लिए एसयूवी काफी सुरक्षित है। क्रैश टेस्ट के दौरान इसने साइकिल सवार के लिए नौ में से आठ और पैदल यात्रियों के लिए नौ में से सात नंबर हासिल किए। कुल मिलाकर इसे 28.8 नंबर हासिल हुए जो 100 फीसदी में से 81 फीसदी स्कोर है।
सेफ्टी असिस्टेंट के मामले में भी यह एसयूवी काफी बेहतर है। एईबी कार टू कार के छह में से 3.8, लेन सपोर्ट के लिए चार में से चार, ऑक्यूपेंट स्टेटस मॉनिटरिंग के लिए तीन में से तीन और स्पीड असिस्टेंस के लिए तीन में से 2.3 नंबर हासिल हुए हैं। इस मामले में एसयूवी को कुल 13 नंबर मिले हैं जो 100 में से 81 फीसदी है।
कंपनी की ओर से कुछ समय पहले ही इसे भारत लाया गया है। भारत में इसकी एक्स शोरूम कीमत 77.5 लाख रुपये तय की गई है। इसे महाराष्ट्र में असेंबल कर सीकेडी के तौर पर बेचा जा रहा है। भारत में इस एसयूवी में कंपनी ने दो लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया है, जिससे एसयूवी को 270 बीएचपी और 400 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसे 533 एमएम गहरे पानी में भी आसानी से चलाया जा सकता है। इसमें 215 एमएम का ग्रांउड क्लियरेंस मिलता है जिससे यह आसानी से ऑफरोडिंग कर सकती है।