पैरिस मोटर शो में नई हाइड्रोजन इलेक्ट्रिक कार को पेश किया गया है। इस कार की खासियत इसे रिफिल करने में लगने वाला समय और इसकी रेंज है। आइए जानते हैं कार के फीचर्स के बारे में।
दुनियाभर की कार कंपनियां इन दिनों पैरिस मोटर शो में जमा हैं। लगातार नए वाहनों से पर्दा उठाया जा रहा है। इसी क्रम में मोटर शो में एक ऐसी कार से पर्दा हटाया गया है। जो भविष्य की तकनीक के साथ आएगी। होपियम मशीना नाम की इस हाइड्रोजन इलेक्ट्रिक कार की और क्या खासियत हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
कैसी है कार
2 of 7
होपियम मशीना हाइड्रो ईवी
- फोटो : hopium
दुनियाभर में पसंद की जाने वाली लग्जरी सेडान कार जैसी है होपियम मशीना। ये पूरी तरह से हाइड्रोजन और इलेक्ट्रिक कार है। जिस कारण इससे प्रदूषण नहीं होता। कंपनी ने कार को काफी अच्छे से डिजाइन किया है। फ्रंट में एलईडी डीआरएल और लाइट दी गई है।
विज्ञापन
कैसा है इंटीरियर
3 of 7
होपियम मशीना हाइड्रो ईवी
- फोटो : hopium
एक्सटीरियर की तरह ही इसका इंटीरियर भी काफी बेहतरीन तरीके से डिजाइन किया गया है। इसका इंटीरियर डिजाइन करने वाले डिजाइनर ने पोर्श, टेस्ला जैसी लग्जरी कारों को भी डिजाइन किया है। कार के इंटीरियर की थीम ब्लैक रखी गई है।
इस कार में काफी ताकतवर मोटर लगाई गई है। जिससे कार को 500 हॉसपावर की ताकत मिलती है। हाइड्रोजन इलेक्ट्रिक कार को 230 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड से चलाया जा सकता है। इसे सिर्फ पांच सेकेंड में ही जीरो से 100 किलोमीटर की रफ्तार तक ले जाया जा सकता है।
इस कार की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसमें हाइड्रोजन रिफिल करने में सिर्फ तीन मिनट का ही समय लगता है। जिसके बाद इससे एक हजार किलोमीटर की रेंज मिलती है। कार में हाइड्रोजन के अलावा इलेक्ट्रिसिटी स्टोर करने के लिए छोटी बैटरी दी गई हैं।
कंपनी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक इसकी बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। कंपनी ऑनलाइन तरीके से कार के लिए बुकिंग ले रही है। बुकिंग के समय इस कार के लिए 65600 यूरो देने होंगे। जो भारतीय मुद्रा में करीब 53 लाख 37 हजार रुपये के करीब होते हैं। वहीं इसकी कुल कीमत एक लाख 18 हजार 134 यूरो है। जो भारतीय मुद्रा में करीब 96 लाख रुपये होती है। अगर आप एक बार बुकिंग करवाने के बाद उसे कैंसिल करवाते हैं तो बिना कोई चार्ज लिए कंपनी पूरा बुकिंग अमाउंट वापस कर देगी।
कंपनी भले ही अभी से इसकी बुकिंग कर रही है। लेकिन इसकी डिलीवरी देने में लंबा समय लगने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी डिलीवरी साल 2025 से शुरू होने की उम्मीद है।