फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Full Size SUV Sales: अगस्त 2023 के दौरान फुल साइज एसयूवी सेगमेंट में कैसी रही बिक्री, जानें डिटेल

Fri, 15 Sep 2023 09:31 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगस्त 2023 में भी देशभर में फुल साइज एसयूवी की मांग रही। किस कंपनी की ओर से बीते महीने में कितनी फुल साइज एसयूवी की बिक्री की गई। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 6
Skoda Kodiaq 2023 - फोटो : Skoda Auto

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगस्त 2023 के दौरान वाहनों की बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि बीते महीने में किस कंपनी की ओर से कितनी फुल साइज एसयूवी की बिक्री की गई है।

विज्ञापन

2 of 6
Toyota Fortuner Leader - फोटो : Toyota
टोयोटा फॉर्च्यूनर
टोयोटा फॉर्च्यूनर को फुल साइज एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। भारत में इस एसयूवी को अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। अगस्त 2023 के दौरान देशभर में इस एसयूवी की कुल 2825 यूनिट्स की बिक्री हुई है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर इस एसयूवी की बिक्री में करीब नौ फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले साल अगस्त महीने में इस एसयूवी की कुल 2581 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल
विज्ञापन

3 of 6
Skoda Kodiaq 2023 - फोटो : Skoda Auto
स्कोडा कोडियाक
स्कोडा की ओर से भी फुल साइज एसयूवी सेगमेंट में कोडियाक को ऑफर किया जाता है। कंपनी की ओर से अगस्त महीने में इस एसयूवी की कुल 241 यूनिट्स की बिक्री हुई है। फुल साइज एसयूवी सेगमेंट में इस एसयूवी की सबसे ज्यादा बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। ईयर ऑन ईयर बेसिस के मुताबिक इसकी बिक्री में 60 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

यह भी पढ़ें-  Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल

4 of 6
एमजी की नई ग्लॉस्टर - फोटो : MG India
एमजी ग्लॉस्टर
एमजी की ओर से ग्लॉस्टर को भी इस सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। कंपनी की ओर से अगस्त 2023 के दौरान 240 यूनिट्स की बिक्री हुई है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर इस एसयूवी की बिक्री में 30 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें - Car Battery Charge: सफर के दौरान हो गई है कार की बैटरी डिस्चार्ज, जानें कैसे करें बैटरी को चार्ज
विज्ञापन

5 of 6
Jeep Meridian X - फोटो : Jeep India
जीप मेरिडियन
जीप की ओर से फुल साइज एसयूवी सेगमेंट में मेरिडियन को ऑफर किया जाता है। कंपनी की ओर से पेश की जाने वाली एसयूवी की अगस्त 2023 के दौरान कुल 127 यूनिट्स की बिक्री हुई है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर इसकी बिक्री में 68 फीसदी की कमी दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें- Diesel Vs Hybrid: डीजल कार खरीदने में है फायदा या हाइब्रिड कार घर लाने में है समझदारी, जानें सबकुछ
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : volkswagen india
फॉक्सवैगन तिगुआन
फॉक्सवैगन तिगुआन एसयूवी भी इस सेगमेंट में ऑफर की जाती है। अगस्त 2023 के दौरान इस एसयूवी की कुल बिक्री 91 यूनिट्स हुई है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर इसकी बिक्री में 41 फीसदी की कमी दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें - HSRP: क्या होती है हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, जानें क्या होते हैं फायदे, कैसे होती है वाहन की सुरक्षा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें