फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mid Size Suv Sales: अगस्त 2023 में कैसी रही मिड साइज एसयूवी की मांग, जानें कितनी हुई बिक्री

Sun, 17 Sep 2023 01:10 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगस्त 2023 में भी देशभर में मिड साइज एसयूवी की मांग रही। किस कंपनी की ओर से बीते महीने में कितनी मिड साइज एसयूवी की बिक्री की गई। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 7
For Reference Only - फोटो : mahindra auto

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगस्त 2023 के दौरान वाहनों की बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि बीते महीने में किस कंपनी की ओर से कितनी मिड साइज एसयूवी की बिक्री की गई है।

विज्ञापन

2 of 7
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
महिंद्रा स्कॉर्पियो
महिंद्रा की ओर से स्कॉर्पियो और स्कॉर्पियो एन को ऑफर किया जाता है। बाजार में इस एसयूवी की लॉन्च के बाद से ही सबसे ज्यादा मांग है। अगस्त 2023 के दौरान भी इस एसयूवी की कुल बिक्री 9898 यूनिट्स की रही। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर इसकी बिक्री में 40 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें-  Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल
विज्ञापन

3 of 7
For Reference Only - फोटो : Mahindra
महिंद्रा एक्सयूवी 700
महिंद्रा एक्सयूवी 700 की बिक्री में भी अगस्त में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर इसकी बिक्री में करीब आठ फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। अगस्त 2023 के दौरान इस एसयूवी की कुल बिक्री 6512 यूनिट्स रही है।

यह भी पढ़ें - Car Battery Charge: सफर के दौरान हो गई है कार की बैटरी डिस्चार्ज, जानें कैसे करें बैटरी को चार्ज

4 of 7
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
एमजी हैक्टर
एमजी की ओर से मिड साइज एसयूवी के तौर पर हैक्टर को ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी की बिक्री में भी लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। अगस्त 2023 के दौरान भी इस एसयूवी की कुल बिक्री 2059 यूनिट्स की रही है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर इस एसयूवी की बिक्री में सात फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें- Diesel Vs Hybrid: डीजल कार खरीदने में है फायदा या हाइब्रिड कार घर लाने में है समझदारी, जानें सबकुछ
विज्ञापन

5 of 7
For Reference Only - फोटो : tata motors
टाटा हैरियर
टाटा की ओर से इस एसयूवी सेगमेंट में हैरियर को ऑफर किया जाता है। अगस्त 2023 के दौरान इस एसयूवी की कुल बिक्री 1689 यूनिट्स की रही है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर इस एसयूवी की बिक्री में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। जानकारी के मुताबिक इसकी बिक्री में करीब 35 फीसदी की कमी आई है।

यह भी पढ़ें - Cruise Control: आधुनिक कारों में मिलने वाला यह फीचर न बन जाए खतरा, जानें कब और कैसे करें सही इस्तेमाल
विज्ञापन

6 of 7
For Reference Only - फोटो : hyundai india
ह्यूंदै अल्काजार
ह्यूंदै की ओर से अल्काजार को भी मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी की बिक्री में भी हल्की गिरावट दर्ज की गई है। जानकारी के मुताबिक अगस्त 2023 के दौरान इसकी कुल बिक्री 1493 यूनिट्स की रही। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर इसकी बिक्री में 35 फीसदी से ज्यादा की कमी दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें - Jimny Vs Thar: इंजन में छोटी होने के बाद भी थार से इन पांच मामलों में बेहतर है जिम्नी, जानें पूरी डिटेल
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
टाटा सफारी - फोटो : tata motors
अन्य एसयूवी का रहा ये हाल
टॉप-5 के अलावा मिड साइज एसयूवी में टाटा सफारी, ह्यूंदै ट्यूशॉ, जीप कम्पास, फॉक्सवैगन तिगुआन और सिट्रॉएन सी5 एयरक्रॉस का नंबर रहा।

यह भी पढ़ें -  Bmw X1: बीएमडब्ल्यू की एक्स1 खरीदना बेहतर है या मर्सिडीज जीएलए और ऑडी क्यू3 हैं दमदार, जानें पूरी डिटेल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें