फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rear Wiper: कार में रियर वाइपर का होना कितना जरूरी, जानें सेडान कारों में क्यों नहीं मिलता यह फीचर?

Fri, 30 Sep 2022 05:12 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत में मिलने वाली कई कारों में रियर वाइपर जैसा फीचर दिया जाता है। क्या आपको पता है कि ये कितना उपयोगी है। अगर नहीं पता तो इस खबर को जरूर पढ़ें।
 
विज्ञापन
1 of 6
कार में रियर वाइपर - फोटो : सोशल मीडिया
क्या आपकी कार में भी रियर वाइपर है। अगर हां तो फिर आपको इसकी उपयोगिता की जानकारी भी होगी। लेकिन अगर इस सवाल का जवाब आप नहीं में देते हैं तो फिर इस खबर को जरूर पढ़ें क्योंकि इस खबर में हम आपको कार के पीछे वाले शीशे पर आने वाले वाइपर की उपयोगिता की जानकारी दे रहे हैं।
विज्ञापन

वाइपर का क्या होता है काम

2 of 6
कार में रियर वाइपर - फोटो : सोशल मीडिया
कार में वाइपर तब काम आते हैं जब शीशे पर लगी धूल, मिट्टी या बरसात में पानी को हटाकर शीशे को साफ करना होता है। आमतौर पर वाइपर कारों में आगे के शीशे पर दिए जाते हैं।
विज्ञापन

खास तरह के डिजाइन वाली कार में होते हैं रियर वाइपर

3 of 6
कार में रियर वाइपर - फोटो : सोशल मीडिया
कंपनियां भी सिर्फ अपनी हैचबैक, एमयूवी या फिर एसयूवी जैसी कारों में ही इस फीचर को देती हैं। कभी भी किसी सेडान कार में रियर वाइपर नहीं दिया जाता।

ये भी पढ़ें - Six Airbag In Car: कार में यात्रियों की सुरक्षा के लिए सरकार ने किया बड़ा फैसला, छह एयरबैग के लिए तय की तारीख

क्या होता है कारण 

4 of 6
एसयूवी में रियर वाइपर - फोटो : सोशल मीडिया
कंपनियों की ओर से सेडान के अलावा हैचबैक, एमयूवी और एसयूवी जैसी कारों में इस फीचर को देने का ठोस कारण होता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि सेडान को छोड़कर बाकी तरह की कारों में टेलगेट सपाट होते हैं। ऐसे में इन कारों में पीछे की ओर लगी विंडशील्ड से टकराने वाली हवा नहीं होती जिसके कारण इनपर लगी धूल-मिट्टी या पानी खुद नहीं हटता।

ये भी पढ़ें - Honda offer: फेस्टिव सीजन में सस्ते में खरीदें होंडा की बाइक और स्कूटर, मिल रहे कई ऑफर
 
विज्ञापन

कितना उपयोगी है रियर वाइपर

5 of 6
कार में रियर वाइपर - फोटो : सोशल मीडिया
अगर आपके पास हैचबैक, एमयूवी या फिर कोई एसयूवी है जिसमें पीछे की विंडशील्ड पर वाइपर नहीं है। ऐसी कार के साथ अगर आप ऑफ रोडिंग करते हैं और तब धूल-मिट्टी या कीचड़ लग जाए तो आगे के शीशे पर वाइपर चलाकर आप सामने की विंडशील्ड तो साफ कर लेंगे लेकिन पीछे की विंडशील्ड पर गंदगी लगी रह जाएगी और इससे आपको पीछे देखने में परेशानी होगी। इस स्थिति में आप या तो कार से उतरकर विंडशील्ड साफ करेंगे। लेकिन अगर आपकी कार में रियर वाइपर होगा तो आपको उसकी उपयोगिता समझ आएगी।

ये भी पढ़ें - Car Suspension: कार का सस्पेंशन कभी नहीं होगा खराब, जानें फिट रखने का सही तरीका
विज्ञापन
विज्ञापन

खास है ये फीचर

6 of 6
कार में रियर वाइपर - फोटो : सोशल मीडिया
कार में रियर वाइपर की खासियत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आज के समय में जहां कार कंपनियां कम दाम वाली कार में कई फीचर देती हैं लेकिन हर कार में इस फीचर को नहीं दिया जाता। ये फीचर सिर्फ कुछ कारों के टॉप वैरिएंट में ही देखने को मिलता है।

ये भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें