वहीं, कई ड्राइवर होते हैं, जो कार के हैंडब्रेक का काफी इस्तेमाल करते हैं, ऐसे में इमरजेंसी कंडीशन में वह आसानी से इस टूल का इस्तेमाल कर पाते हैं। आमतौर पर हैंडब्रेक का इस्तेमाल दो तरह से होता है। पहला कार को पार्क करने के दौरान और दूसरा किसी आपात स्थिति में ब्रेक के खराब होने के बाद कार को अचानक से रोकने के लिए।
अगर आप नई कार खरीदने वाले हैं, या फिर आपने हाल-फिलहाल में ही नई गाड़ी खरीदी है तो आपको हैंडब्रेक के बारे में सही जानकारी होनी चाहिए। हैंडब्रेक का इस्तेमाल तभी करना चाहिए, जब बहुत अधिक जरूरत हो। तेज रफ्तार से चल रही कार में कभी भी हैंडब्रेक का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऐसा करने पर गाड़ी के पीछे वाले पहिए लॉक हो जाते हैं और कार अनियंत्रित हो जाती है। कई बार ऐसा करने से कार पलट भी जाती है। इसलिए हैंडब्रेक का इस्तेमाल कार के धीमी होने के बाद ही करना चाहिए।
इसके अलावा अगर कार का प्राथमिक ब्रेक काम करना बंद कर दें तो ही हैंडब्रेक का इस्तेमाल करना चाहिए। किसी आपात में हैंडब्रेक लीवर को खींचे और हैंडब्रेक बटन को दबाएं। हालांकि, इस दौरान कार को अचानक से फिसलने से बचाएं, वरना कार के अंदर बैठे लोगों को चोट लग सकती है।
आपको जानकारी के लिए बता दें कि हैंडब्रेक का इस्तेमाल करते वक्त कार के स्टीयरिंग को धीरे-धीरे घुमाएं और अपनी नजरों को सड़क पर रखें। हैंडब्रेक लगाने के बाद जब कार रुक जाए तो सबसे पहले गाड़ी की हैजर्ड लाइट ऑन करें। ताकि सड़क पर चल रहे अन्य वाहनों को अलर्ट रहने का संकेत मिल जाए। हालांकि, इस दौरान कोशिश करें कि कार को किसी सुरक्षित स्थान पर ही पार्क करें, ताकि अन्य वाहनों को किसी तरह की परेशानी न हो। इसके अलावा किसी काबिल मैकेनिक से कार के ब्रेकिंग सिस्टम की जांच कराएं।