देश के कुछ हिस्सों में मानसून ने दस्तक दे दी है। बारिश के दौरान अक्सर सड़कों पर पानी भर जाता है, ऐसे में कार चलाना काफी मुश्किल हो जाता है।
Image Credit : Freepik
बारिश के मौसम में कार को नियंत्रण के साथ चलाने के लिए एक खास फीचर मिलता है। इस फीचर को ट्रैक्शन कंट्रोल कहा जाता है।
Image Credit : Freepik
अगर आप बारिश के दौरान अक्सर कार लेकर निकलते हैं तो आपको यह जानना चाहिए कि कार को किस तरह से गीली सड़क पर फिसलने से रोका जाए।
Image Credit : Freepik
कार की सुरक्षा के लिए दिया गया ट्रैक्शन कंट्रोल फीचर कार को नियंत्रित तरीके से सड़क पर चलने में ड्राइवर की मदद करता है।
Image Credit : Freepik
अगर आप नहीं जानते हैं तो आपको बता दें कि ट्रैक्शन कंट्रोल फीचर में सेंसर दिए गए होते हैं, जो गाड़ी के टायरों का सड़क से संपर्क टूटने पर कार को नियंत्रित करने का काम करते हैं।
Image Credit : Freepik
ट्रैक्शन कंट्रोल फीचर की खासियत है कि यह गीली सड़क पर टायरों के साथ किसी तरह की परेशानी होने पर चालक को कार के डैशबोर्ड पर संकेत दे देता है।
Image Credit : Freepik
अगर कार के डैशबोर्ड पर ट्रैक्शन कंट्रोल का बार-बार संकेत मिलता है तो इसका मतलब है कि टायरों में कुछ दिक्कत है। ऐसे में ड्राइवर सावधान हो जाता है।
Image Credit : Freepik
गीली या फिसलने वाली सड़क पर कार को नियंत्रित करने के लिए ट्रैक्शन कंट्रोल फीचर कार में होना चाहिए। साथ ही गाड़ी के टायरों की स्थिति ठीक होनी चाहिए।