ई-चालान फिशिंग स्कैम से इस तरह करें बचाव अगर आपके पास फोन पर ई-चालान का मैसेज आया है तो आपको सावधान होने की जरूरत है। यह ई-चालान फिशिंग स्कैम हो सकता है। ई-चालान फिशिंग स्कैम में यूजर के पास यातायात नियम का उल्लंघन का मैसेज आता है, मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक करते ही कोई अनजान वेबसाइट खुल जाती है। ई-चालान के नाम से आए मैसेज में फिशिंग यानी फर्जी लिंक होता है, जिस पर क्लिक करते ही यूजर की पर्सनल जानकारी स्कैमर्स के पास पहुंच जाती है। इस स्कैम में स्कैमर्स लोगों को ठगने के लिए नकली वेबसाइट और फर्जी एप का सहारा लेते हैं। इसमें लोगों को फिशिंग लिंक पर क्लिक करने के लिए कहा जाता है। ई-चालान फिशिंग स्कैम में लोग जल्दबाजी में क्लिक कर देते हैं और इसके बाद उनसे क्रेडिट कार्ड, आधार समेत कई अहम जानकारियां मांगी जाती है। किसी भी अनजान नंबर से आए मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक न करें और सतर्क रहें। अगर आपके पास ई-चालान का मैसेज आए तो पहले उसे आधिकारिक ट्रैफिक पुलिस वेबसाइट से वेरिफाई करें। सरकारी वेबसाइट में gov.in एक्सटेंशन होता है, इस बात का हमेशा ध्यान रखें और सावधान रहें। अगर कोई मैसेज और कॉल में पैसों की मांग करें तो सावधान हो जाएं, यह स्कैम हो सकता है। Auto