कई बार देखा गया है कि गाड़ी चलाने वाले भी कार के कुछ फीचर्स की जानकारी नहीं रखते हैं। अगर कार का एसी पूरी क्षमता के साथ चल रहा है, मगर इसके बाद भी गाड़ी में बैठे लोगों को पसीना आ रहा है तो इसके कई कारण हो सकते हैं, जिनमें से एक वजह कार के एक खास फीचर को ऑन न करना भी हो सकता है।
कार चलाते समय अक्सर लोग एसी को ऑन कर देते हैं, इसके साथ ही फैन की स्पीड बढ़ा देते हैं। मगर इसके बाद भी अच्छी कूलिंग नहीं मिलती है। ऐसे में जरूरी है कि कार में दिए गए एयर रिसर्कुलेशन लीवर या बटन को ऑन किया जाए।
अगर आप नहीं जानते तो आपको बता दें कि एयर रिसर्कुलेशन लीवर या बटन एसी की नोब के नीचे होता है। ऐसे में आपको एसी ऑन करने के बाद एयर रिसर्कुलेशन लीवर या बटन पर ध्यान देना है, ये देखना है कि ये फीचर सही जगह पर सेट हो। अगर ये गलत साइड पर होगा तो कार के अंदर एसी ऑन होने के बाद भी गर्मी का अहसास होगा। अलग-अलग कारों में ये फीचर अलग-अलग हो सकता है। कई कारों में ये लीवर की तरह होता है तो कई कारों में बटन के तौर पर मिलता है।