फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Tips: बरसात में गाड़ी चलाते वक्त बहुत काम आएंगे ये टिप्स, सफर हो जाएगा सुविधाजनक

Sat, 13 Jul 2024 05:51 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बारिश के दौरान कार से सफर करने वालों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। विंडशील्ड पर पानी गिरता है तो ड्राइवर को देखने में दिक्कत होती है। ऐसे में जानिए कैसे इस परेशानी से छुटकारा पाया जाए।
विज्ञापन
Car Tips - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के आधे हिस्से में मानसून पहुंच गया है। मगर अभी मानसून की रफ्तार काफी सुस्त है, हालांकि, आने वाले दिनों में काफी तेज बारिश देखने को मिल सकती है। ऐसे में अगर आप कार से अपने काम पर जाते हैं तो आपको ड्राइविंग आसान करने के लिए यहां बताई बातों पर गौर करना चाहिए। बरसात के दौरान कुछ बातों का ध्यान रखकर कार के सफर को सुरक्षित किया जा सकता है। 

विज्ञापन

वाइपर्स का इस्तेमाल

यह तो आप जानते ही होंगे कि बारिश का पानी कार के शीशे पर गिरता है तो विजिबिलिटी काफी कम हो जाती है। साथ ही कई बार विंडशील्ड पर भाप भी जम जाती है। इस समस्या से निपटने के लिए अधिकतर ड्राइवर वाइपर्स का इस्तेमाल करते हैं। 

कब तक चलाएं वाइपर्स

कार की विंडशील्ड वाइपर्स बाहर के पानी को साफ करने का काम करते हैं, ताकि ड्राइवर को आगे देखने में आसानी हो। वाइपर्स को जब तक चलाना चाहिए, जब तक पानी गिरना बंद नहीं हो जाता है। हालांकि, इस दौरान कार के अंदर फॉग की परत जम जाती है। 

डिफॉग फीचर का करें इस्तेमाल

बरसात के दौरान कार के अंदर फॉग की परत को हटाने के लिए ड्राइवर को डिफॉग फीचर का इस्तेमाल करना होगा। डिफॉग का विकल्प कार के भीतर ही होता है, यह फीचर अलग-अलग कारों में थोड़ा ऊपर-नीचे हो सकता है। अगर कार के डैशबोर्ड पर सही से नजर डालेंगे तो डिफॉग की सुविधा मिल जाएगी। डैशबोर्ड पर दिए गए एक बटन को दबाने के बाद कार के अंदर की नमी को आसानी से हटाया जा सकता है।
विज्ञापन

कार का एसी करेगा मदद

बारिश के दौरान कार का एसी काफी काम का साबित हो सकता है। बरसात के पानी से जब ड्राइवर को देखने में दिक्कत हो तो कार के एसी के तापमान को बाहर के तापमान से कम रखें। ऐसा करने से विंडशील्ड पर जमने वाले फॉग को रोका जा सकता है। खिड़कियों पर जब भी फॉग जमेगी तो इस ट्रिक को आजमा सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें