बाइक में क्यों जरूरी है ड्यूल चैनल एबीएस फीचर? देश में सबसे ज्यादा दोपहिया वाहनों का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में सुरक्षा के लिए ड्यूल चैनल एबीएस सिस्टम काफी कारगर साबित होता है। अगर आप भी अक्सर मोटरसाइकिल से सफर करते हैं तो आपको पता होना चाहिए कि ड्यूल चैनल एबीएस सिस्टम का क्या फायदा होता है। ड्यूल चैनल एबीएस सिस्टम बाइक के अचानक से लगे ब्रेक के दौरान पहिए को लॉक होने से रोकता है। इस फीचर की मदद से सेफ्टी बढ़ती है। अगर कभी बेहद ही कम समय में बाइक में ब्रेक लगाना हो तो यह फीचर बाइक को अनियंत्रित होने से रोकता है। साथ ही वाहन को फिसलने भी नहीं देता। बाइक में अगर ड्यूल चैनल एबीएस सिस्टम दिया गया है तो इससे हादसा होने की संभावना कम हो जाती है। ड्यूल चैनल एबीएस सिस्टम कुल मिलाकर बाइक के ब्रेकिंग सिस्टम को मजबूत करता है और किसी भी आपात स्थिति में राइडर की मदद करता है। बाइक का ड्यूल चैनल एबीएस सिस्टम, सिंगल चैनल एबीएस सिस्टम की तरह ही काम करता है, मगर यह बाइक के दोनों पहियों पर दिया जाता है। Auto