फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Care Tips: रात के समय कार चलाने में कितना है खतरा, इन तरीकों से मिलेगी सुरक्षा, जानें डिटेल

Mon, 12 Feb 2024 05:52 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दुनियाभर में बड़ी संख्या में लोग रात के समय में कार से सफर करते हैं। लेकिन इसमें कितना खतरा होता है और किस तरह से सुरक्षित सफर किया जा सकता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
For Reference Only - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बड़ी संख्या में दुनियाभर में लोग रात के समय सफर करते हैं। लेकिन रात के समय सफर के दौरान कितना खतरा होता है हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं। साथ ही यह भी बता रहे हैं कि किन तरीकों से रात के समय कार से सफर के दौरान सुरक्षा पाई जा सकती है।

विज्ञापन


हादसे का खतरा
रात के समय भले ही ट्रैफिक कम मिलता है। लेकिन कम विजिबिलिटी के कारण हादसे का खतरा बढ़ जाता है। जानकारों के मुताबिक नींद आना, सही अनुमान न होना जैसे कई कारणों से भी रात के समय हादसों का खतरा ज्यादा होता है। लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखते हुए सुरक्षित रखकर कार से सफर किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप
विज्ञापन


चेक करें लाइट
दिन की रोशनी के मुकाबले रात में सफर करने में तब सबसे ज्यादा परेशानी होती है जब कार की लाइट्स काम नहीं करतीं। ऐसी स्थिति में आपके साथ-साथ दूसरों के लिए भी खतरा ज्यादा हो जाता है क्योंकि जहां आपको लाइट ना होने के कारण सही से सड़क दिखाई नहीं देगी वहीं दूसरी साइड से आने वाली कार को भी आपकी मौजूदगी का पता नहीं चलेगा। इसलिए कभी भी रात में सफर करने से पहले कार की आगे और पीछे की लाइट्स को जरूर देखना चाहिए और अगर कोई भी लाइट ना जल रही हो तो उसे तुरंत ठीक करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल

विंडस्क्रीन रखें साफ
रात में सफर करने के लिए सबसे जरूरी होता है अच्छी विजिबिलिटी। अगर आपकी कार के शीशे साफ नहीं होंगे तो सड़क पर दूसरे वाहनों को देखने में आपको परेशानी होगी और कई बार शीशे गंदे होने के कारण सामने से आ रही गाड़ियों की लाइट भी फैल जाती है जिससे कुछ समय के लिए दिखाई देना कम या बंद हो जाता है। इसलिए सलाह दी जाती है कि रात में सफर के दौरान विंडस्क्रीन और खिड़की के कांच को साफ करें।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें -  Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज

तेज स्पीड में न चलाएं कार
दिन या रात कभी भी कार को ज्यादा तेज नहीं चलाना चाहिए। दिन में तो रोशनी होने के कारण दूसरी लेन और वाहन का अंदाजा हो जाता है लेकिन रात में ऐसा नहीं हो पाता और हादसा होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए कभी भी ओवर स्पीड में कार नहीं चलानी चाहिए।

यह भी पढ़ें-  Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल

नींद आने पर करें यह काम
रात में कार चलाते समय अक्सर ड्राइवर को नींद आ जाती है। सावधानी हटते ही दुर्घटना हो जाती है इसलिए रात में कार चलाते समय खुद को तरोताजा रखने की कोशिश करनी चाहिए। जब भी लगे कि नींद आ सकती है तो पास के ढाबे पर कार रोकें और चाय पिएं। इससे आप सुरक्षित तरीके से मंजिल तक पहुंच पाएंगे।

यह भी पढ़ें - Car Battery Charge: सफर के दौरान हो गई है कार की बैटरी डिस्चार्ज, जानें कैसे करें बैटरी को चार्ज

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें