सड़क और कार के बीच सिर्फ टायर ही कनेक्शन का काम करते हैं। इसलिए कार चलाते समय टायर काफी जरूरी होते हैं। आपकी कार के लिए किस तरह के टायर बेहतर हो सकते हैं। आइए जानते हैं।
कार में टायर सबसे महत्वपूर्ण हिस्से के तौर पर काम करते हैं। अगर कार में सही तरह के टायर नहीं लगाए जाते हैं तो इससे ज्यादा खर्च और सुरक्षा पर खतरा भी हो सकता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि टायर कितनी तरह के होते हैं और आपकी कार के लिए कौन से टायर सबसे बेहतर हो सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 6
टूरिंग टायर
- फोटो : सोशल मीडिया
फुल सीजन टायर
फुल सीजन टायर ज्यादातर कारों में मिलते हैं। इस तरह के टायर सभी साइज में आते हैं और ज्यादातर कंपनियां इसी तरह के टायर भारत में ऑफर करती हैं। ऐसे टायरों की खासियत ये होती है कि इन्हें सभी तरह के मौसम में चलाया जा सकता है। छोटी से लेकर बड़ी कारों तक में ऐसे ही टायर मिलते हैं।
समर टायर
इस तरह के टायर सिर्फ गर्मियों के दौरान ही कार में लगाए जाते हैं। इस तरह के टायर से तेज तापमान में भी सड़क पर बेहतर ग्रिप मिलती है। इस के टायर्स का उपयोग ऐसे देशों में किया जाता है जहां पर तेज तापमान होता है।
विंटर टायर
ये टायर सिर्फ उन्हीं देशों में मिलते हैं जहां पर साल के कई महीने सिर्फ बर्फ रहती है। ऐसे देशों में ज्यादा बर्फ होने के कारण सामान्य टायर सड़क पर ग्रिप नहीं बना पाते और फिसल जाते हैं लेकिन अगर कार में स्नो या विंटर टायर लगे हुए हों तो कार आसानी से बर्फ पर चल पाती है। ऐसे टायर सर्दी में भी खुद को नर्म रखते हैं लेकिन इन्हें गर्मी में उपयोग नहीं किया जा सकता।
ऑल टेरेन टायर
ऑल टेरेन टायर भारत में ज्यादातर एसयूवी या बड़े वाहनों में देखने को मिलते हैं। ऐसे टायर अपने नाम के मुताबिक मिट्टी, कीचड़ आदि में चलने के लिए खासतौर पर बनाए जाते हैं। वैसे तो इनमें भी कई तरह के साइज आते हैं लेकिन सबसे ज्यादा इन्हें एसयूवी में देखा जा सकता है।
ऑफ रोडिंग टायर
नाम के मुताबिक ऑफ रोडिंग करने के लिए ज्यादातर लोग ऑफ रोडिंग टायर का इस्तेमाल अपनी कार में करते हैं। इस तरह के टायर से ऑफ रोडिंग के दौरान ज्यादा बेहतर ग्रिप और परफॉर्मेंस मिलती है।