फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hero Super Splendor: 125 सीसी सेगमेंट की लोकप्रिय बाइक हीरो सुपर स्प्लेंडर, जानें कीमत, माइलेज और फीचर्स

Thu, 26 Sep 2024 06:42 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

125 सीसी मोटरसाइकिल सेगमेंट में हीरो सुपर स्प्लेंडर भारतीय बाजार में एक बहुत ही लोकप्रिय मोटरसाइकिल है। यहां हम आपको हीरो सुपर स्प्लेंडर के इंजन पावर, माइलेज, डिजाइन, फीचर्स और इसकी कीमत के बारे में डिटेल जानकारी दे रहे हैं।
विज्ञापन
हीरो सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल - फोटो : Hero Motocorp
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय वाहन बाजार में दोपहिया वाहनों की मांग सबसे ज्यादा रहती है। 125 सीसी मोटरसाइकिल सेगमेंट में हीरो सुपर स्प्लेंडर भारतीय बाजार में एक बहुत ही लोकप्रिय मोटरसाइकिल है। यह बाइक अपनी विश्वसनीयता, माइलेज और आरामदायक राइडिंग एक्सपीरियंस के लिए जानी जाती है। अगर आप एक ऐसी बाइक की तलाश में हैं जो रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ स्टाइलिश भी हो, तो सुपर स्प्लेंडर आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है। यहां हम आपको हीरो सुपर स्प्लेंडर के इंजन पावर, माइलेज, डिजाइन, फीचर्स और इसकी कीमत के बारे में डिटेल जानकारी दे रहे हैं।
विज्ञापन

इंजन और परफॉर्मेंस
हीरो सुपर स्प्लेंडर में 124.7cc का सिंगल-सिलिंडर, एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक इंजन मिलता है। यह इंजन 10.7 PS का पावर और 10.6 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन 5-स्पीड कॉन्सटेंट मेश गियरबॉक्स से जुड़ा है। जो शहर और हाईवे दोनों पर बेहतरीन परफॉर्मेंस देता है। यह इंजन न सिर्फ पावरफुल है, बल्कि फ्यूल एफिशिएंट भी है। जिससे यह बाइक लंबी दूरी तय करने में सक्षम है।

कितना माइलेज देती है
हीरो सुपर स्प्लेंडर की सबसे बड़ी खासियत इसकी बेहतरीन माइलेज है। हीरो मोटोकॉर्प का दावा है कि यह बाइक 60-65 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देती है। जो इसे इस सेगमेंट की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली मोटरसाइकिलों में से एक बनाता है। 

कैसा है लुक और डिजाइन
हीरो सुपर स्प्लेंडर में एक मॉडर्न डिजाइन मिलता है जो इसे काफी आकर्षक बनाता है। इसका लुक, स्टाइल और एयरोडायनामिक बॉडी इसे सड़क पर एक दमदार मौजूदगी देता और दूसरी मोटरसाइकिल से अलग बनाता है। आगे की तरफ स्लीक हेडलाइट और मस्कुलर फ्यूल टैंक इसे काफी दमदार लुक देते हैं। बाइक में मिलने वाले नए ग्राफिक्स और पेंट स्कीम इसे एक ताजगी भरा अपील देते हैं। साइड प्रोफाइल में क्रोम फिनिश और सिंपल रियर डिजाइन इसके लुक को क्लासी फील देते हैं। 

ब्रेकिंग और सस्पेंशन
सुपर स्प्लेंडर पारंपरिक ट्यूबलर डायमंड फ्रेम पर आधारित है। इसमें 1273 मिमी का व्हीलबेस और 799 मिमी की सीट ऊंचाई मिलती है। इसमें 180 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है। सस्पेंशन की बात करें तो, बाइक में आगे की तरफ टेलिस्कोपिक हाइड्रोलिक सस्पेंशन और पीछे की तरफ 5-स्टेप एडजस्टेबल हाइड्रोलिक सस्पेंशन दिए गए हैं। जो खराब सड़कों पर भी इसे आरामदायक सवारी प्रदान करते हैं। वहीं ब्रेकिंग के लिए, एंट्री-लेवल सुपर स्प्लेंडर में आगे और पीछे 130 मिमी ड्रम ब्रेक लगे हैं। जबकि टॉप मॉडल में 240 मिमी फ्रंट डिस्क ब्रेक हैं। 
विज्ञापन

कितनी है कीमत
हीरो सुपर स्प्लेंडर बाइक की दिल्ली में ड्रम ब्रेक वेरिएंट की कीमत  80,848 रुपये एक्स-शोरूम है। वहीं, डिस्क ब्रेक वेरिएंट की कीमत 84,748 रुपये एक्स-शोरूम है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें