फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Traffic Fines: ज्यादा ट्रैफिक जुर्माने वाले कारों के लिए ज्यादा बीमा प्रीमियम? भारत इस पर कर सकता है विचार

Thu, 26 Sep 2024 05:26 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आपके वाहन पर बहुत ज्यादा ट्रैफिक जुर्माना पाया जाता है तो आपका बीमा प्रीमियम महंगा हो सकता है।
विज्ञापन
Delhi Police arrests youngster dressed like Spiderman for traffic violation - फोटो : X/@MihirkJha
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में ट्रैफिक नियमों का ज्यादा से ज्यादा पालन सुनिश्चित करने के लिए, दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने उनसे वाहनों के बीमा प्रीमियम को प्रत्येक वाहन के खिलाफ दर्ज किए गए ट्रैफिक जुर्माने की संख्या से जोड़ने पर विचार करने का आग्रह किया है। पत्र में सक्सेना ने बताया कि अमेरिका के कई राज्यों और कई यूरोपीय देशों में ऐसा उपाय पहले से ही लागू है। 
विज्ञापन

भारत में सड़क दुर्घटनाएं दुनिया में सबसे ज्यादा होती हैं। और हाल के दिनों में सड़क हादसों में मृतकों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भी खुद भारतीय सड़कों और वाहनों को सुरक्षित बनाने की जरूरत पर जोर दिया है। ऐसे में, वाहन बीमा प्रीमियम को ट्रैफिक जुर्माने की संख्या से जोड़ना ट्रैफिक नियमों को तोड़ने की आदत रखने वालों के लिए हतोत्साहित करनेवाला (निवारक) के रूप में काम कर सकता है। 

Traffic Violation - फोटो : X/@blrcitytraffic
वित्त मंत्री को लिखे अपने पत्र में सक्सेना ने देश में सुरक्षित सड़कों की जरूरत पर रोशनी डाली है। उन्होंने लिखा, "आदरणीय श्रीमती निर्मला जी, मैं भारत में सड़क सुरक्षा और वाहन बीमा से संबंधित एक महत्वपूर्ण मामले की ओर आपका ध्यान आकर्षित करना चाहता हूं। मैं आपके विचार के लिए सुझाव देना चाहूंगा कि बीमा प्रीमियम को वाहन के खिलाफ दर्ज यातायात उल्लंघनों की संख्या के साथ जोड़ा जाना चाहिए, जिसका सड़क सुरक्षा और यातायात अनुशासन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।" 

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) के आंकड़ों के अनुसार, 2022 में 4.57 लाख सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 1.55 लाख लोगों की मौत हुई। उल्लंघनों में, ओवर-स्पीडिंग दुर्घटनाओं का नंबर एक कारण है, इसके बाद ट्रैफिक सिग्नल का उल्लंघन है। 

जबकि बेहतर सड़कें, सुरक्षित वाहन और ट्रैफिक नियमों के बारे में जागरूकता जैसे कारक अनिवार्य हैं, कई लोग इस बात से सहमत हैं कि ज्यादा कड़े उपायों की जरूरत है। बीमा प्रीमियम को जोड़ना ऐसा ही एक कदम हो सकता है। 

Traffic Violation - फोटो : X/@DelhiPolice
सक्सेना के चिट्ठी में आगे लिखा है, "भारत में, वाहन बीमा वित्तीय नियमों के दायरे में आता है, और इस तरह, मैं इस तरह की प्रणाली को लागू करने के लिए एक रूपरेखा बनाने के लिए भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) के साथ चर्चा शुरू करने के लिए आपके सम्मानित कार्यालय के हस्तक्षेप की मांग करता हूँ।" 
विज्ञापन

उन्होंने लिखा, "बीमा प्रीमियम को ट्रैफिक उल्लंघनों से जोड़ने से न सिर्फ बीमा लागत जोखिम के साथ संरेखित (अलाइन) होगी। बल्कि लगातार दुर्घटनाओं से पैदा होने वाले दावों के कारण बीमाकर्ताओं पर वित्तीय बोझ भी कम होगा।" 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें