फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardeep Singh Puri: ओएनजीसी जल्द ही केजी-डीएन-98/2 ब्लॉक से शुरू करेगी गैस उत्पादन, हरदीप सिंह पुरी ने कहा

Tue, 11 Jun 2024 01:51 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के बाद, हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि 98/2 कुएं से तेल उत्पादन बहुत जल्द ही 45,000 बैरल प्रति दिन तक बढ़ जाएगा और गैस उत्पादन भी जल्द ही शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
Hardeep Singh Puri - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के बाद, हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि सरकारी स्वामित्व वाली तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) कृष्णा-गोदावरी (केजी) बेसिन ब्लॉक KG-DWN-98/2 (केजी-डीडब्ल्यूएन-98/2) में अपनी प्रमुख गहरे पानी की परियोजना से गैस उत्पादन शुरू करेगी।
विज्ञापन

इसके अलावा, पुरी ने कहा कि तेल एवं गैस क्षेत्र की सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों (पीएसयू) ने अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि ओएनजीसी ने अंतरराष्ट्रीय तकनीकी साझेदार पाने के लिए निविदा जारी की है।

मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए पुरी ने कहा, "राज्य मंत्री और मैं दोनों ही गैस को जीएसटी के दायरे में लाने का प्रयास करेंगे।" 

उन्होंने यह भी कहा कि तेल उत्पादन बहुत जल्द बढ़कर 45,000 बैरल प्रतिदिन हो जाएगा। 

इसके साथ ही पुरी ने विश्वास जताया कि 20 प्रतिशथ मिश्रण का लक्ष्य 2025 तक हासिल कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन

मंत्री ने आगे कहा कि वे सरकारी तेल कंपनियों में सरकारी हिस्सेदारी के विनिवेश के पक्ष में नहीं हैं। उन्होंने कहा, "हम बीपीसीएल जैसी बेहद सफल महारत्न कंपनियों से खुद को क्यों अलग करेंगे।" 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें