किसके लिए है ये स्कूटर?
Ampere Reo 80 को खासतौर पर उन लोगों को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो पहली बार इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदना चाहते हैं। चाहे स्टूडेंट्स हों, सीनियर सिटिजन हों या घर-परिवार के लिए एक सिंपल और बजट फ्रेंडली विकल्प चाहिए हो, ये स्कूटर हर किसी के बजट के ध्यान में रखता है। यह स्कूटर पहले से मौजूद Reo मॉडल का अपग्रेडेड वर्जन है। जो कि लो-स्पीड ई-स्कूटर कैटेगरी में आता है और जिसकी टॉप स्पीड 25 किमी प्रति घंटा है।
यह भी पढ़ें - Cab Services: मुंबई बनी सबसे भूलक्कड़ शहर! गोल्ड बिस्किट से लेकर वेडिंग साड़ी तक... सबसे ज्यादा चीजें भूल जाते हैं
Ampere Reo 80 Electric Scooter
- फोटो : Greaves Electric Mobility
रेंज और फीचर्स
Ampere Reo 80 में कई नए और यूजर-फ्रेंडली फीचर्स दिए गए हैं। इसमें कलर LCD डिस्प्ले है जो राइड से जुड़ी सारी जरूरी जानकारी दिखाता है। इसमें LFP (लिथियम फेरो फॉस्फेट) बैटरी दी गई है जो न सिर्फ लंबी चलती है बल्कि थर्मल सेफ्टी यानी ओवरहीटिंग से भी बचाती है। कंपनी के मुताबिक यह इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार फुल चार्ज करने पर 80 किमी तक की दूरी तय कर सकता है।
यह भी पढ़ें - Komaki Ranger: कोमाकी रेंजर इलेक्ट्रिक बाइक को मिला अपडेट, 250 किमी तक की रेंज का दावा
राइडिंग को और सुरक्षित और आसान बनाने के लिए इसमें फ्रंट डिस्क ब्रेक दिया गया है। साथ ही इसमें कीलेस स्टार्ट और प्रीमियम की-फॉब जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं। सबसे खास बात यह है कि इसे चलाने के लिए ना लाइसेंस की जरूरत है, ना रजिस्ट्रेशन की।
यह स्कूटर चार ड्यूल-टोन स्पोर्टी कलर ऑप्शन में मिलेगा। जिसमें ब्लैक, रेड, ब्लू और व्हाइट कलर शामिल हैं। इसके एलॉय व्हील्स इसे एक स्टाइलिश और प्रीमियम लुक देते हैं।
यह भी पढ़ें - 2025 Maruti Suzuki Grand Vitara: 2025 मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा लॉन्च, मिलें नए फीचर्स, जानें कीमत और क्या हुए बदलाव
कंपनी की उम्मीदें
ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के कार्यकारी निदेशक और सीईओ के. विजय कुमार का कहना है, "हम 'हर गली इलेक्ट्रिक' के विजन से प्रेरित होकर चल रहे हैं। Reo 80 को लॉन्च करके हम इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को और ज्यादा लोगों के लिए सुलभ और समावेशी बना रहे हैं। अब हर राइडर के पास, चाहे उसका बजट कुछ भी हो, एम्पीयर का एक सेफ, भरोसेमंद और स्मार्ट विकल्प मौजूद है।"
यह भी पढ़ें - Delhi EV Policy 2.0: दिल्ली ईवी पॉलिसी 2.0 जल्द होगी लागू, सीएनजी ऑटो को बंद करने की सिफारिश
यह भी पढ़ें - 2025 Toyota Urban Cruiser Hyryder: 2025 टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर हुई लॉन्च, जानें कीमत और क्या हुए बदलाव