फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CNG SUV: मारुति, ह्यूंदै और टाटा की इन चार एसयूवी में मिलता है सीएनजी का विकल्प, कीमत भी 15 लाख से कम

Fri, 25 Aug 2023 11:26 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश में सीएनजी वाहनों की मांग में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। किन कंपनियों की ओर से कम कीमत में सीएनजी एसयूवी ऑफर की जाती हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 5
For Reference Only - फोटो : maruti suzuki

भारत में लगातार सीएनजी वाहनों की बिक्री में बढ़ोतरी हो रही है। कई कंपनियों की ओर से सीएनजी वाहनों को ऑफर किया जाता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि 15 लाख रुपये से कम कीमत पर किस कंपनी की ओर से कौन सी एसयूवी को सीएनजी के साथ ऑफर किया जाता है।

विज्ञापन

2 of 5
मारुति ब्रेजा - फोटो : maruti suzuki
मारुति ब्रेजा
मारुति की ओर से ब्रेजा एसयूवी को भारत में काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। साल की शुरुआत में कंपनी की ओर से इस एसयूवी को सीएनजी के साथ लॉन्च किया गया था। जिसके बाद से इसकी मांग में काफी ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। कंपनी की ओर से ब्रेजा को सीएनजी के साथ एलएक्सआई, वीएक्सआई और जेडएक्सआई वैरिएंट में ऑफर किया जाता है। सीएनजी के साथ ब्रेजा की शुरुआती एक्स शोरुम कीमत 9.24 लाख रुपये है। जबकि इसके टॉप वैरिएंट को 12 लाख रुपये की एक्स शोरुम कीमत पर खरीदा जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Car AC: कार के एसी से जल्दी ठंडी हवा पाने का ये है आसान उपाय, सिर्फ एक बटन से होगा काम
विज्ञापन

3 of 5
For Reference Only - फोटो : maruti suzuki
मारुति फ्रॉन्क्स
मारुति की ओर से फ्रॉन्क्स एसयूवी को भी सीएनजी के साथ ऑफर किया जाता है। कंपनी की ओर से इस प्रीमियम एसयूवी को सिग्मा और डेल्टा वैरिएंट में ही सीएनजी के साथ ऑफर किया जाता है। सिग्मा वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत 8.42 लाख रुपये और डेल्टा वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत 9.28 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें - Car Handbrake: लंबे समय तक खड़ी रखनी हो कार, तो कभी ना लगाएं हैंडब्रेक, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान

4 of 5
Hyundai Exter - फोटो : Hyundai
ह्यूंदै एक्सटर
ह्यूंदै की ओर से भी एक्सटर एसयूवी को सीएनजी के साथ ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी को भी कंपनी की ओर से जुलाई महीने में ही लॉन्च किया गया था। कंपनी की ओर से इसके एस और एसएक्स वैरिएंट में ही सीएनजी का विकल्प मिलता है। एक्सटर के एस वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत 8.24 लाख रुपये है। वहीं इसके एसएक्स सीएनजी वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत 8.97 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
For Reference Only - फोटो : tata motors
टाटा पंच
टाटा की ओर से पंच एसयूवी को भी सीएनजी के साथ लॉन्च किया गया है। कंपनी की ओर से इस एसयूवी में ड्यूल सीएनजी सिलेंडर को ऑफर किया जाता है। जिससे बूट स्पेस में सामान रखने के लिए काफी जगह मिल जाती है। पंच सीएनजी के प्योर, एडवेंचर, एकोम्प्लिशड वैरिएंट में सीएनजी को दिया जाता है। इसकी शुरुआती एक्स शोरुम कीमत 7.10 लाख रुपये है और सीएनजी के साथ इसके टॉप वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत 9.68 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें -  Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें