फोर्ड मोटर ने रविवार को कहा कि कुछ क्षेत्रों में प्रगति के बावजूद, यूनाइटेड ऑटो वर्कर्स यूनियन (यूएडब्ल्यू) के साथ एक नए श्रम समझौते पर पहुंचने से पहले प्रमुख आर्थिक मुद्दों पर उसे अभी भी "महत्वपूर्ण कमियों को दूर करना" बाकी है।
वीकेंड में बातचीत के बाद देर शाम एक बयान में कहा गया, "मुद्दे आपस में जुड़े हुए हैं और एक समग्र समझौते के तहत काम करना चाहिए जो हमारी पारस्परिक सफलता का समर्थन करता है।" यूएडब्ल्यू, जिसने शुक्रवार को दूसरे नंबर के अमेरिकी वाहन निर्माता के साथ बातचीत में "वास्तविक प्रगति" का हवाला दिया, ने तुरंत कोई टिप्पणी नहीं की।
फोर्ड के उलट, यूएडब्ल्यू ने जनरल मोटर्स और क्रिसलर-पैरेंट स्टेलेंटिस के खिलाफ संयुक्त राज्य भर में 38 पार्ट्स वितरण केंद्रों तक हड़ताल का विस्तार किया है। यह तुरंत स्पष्ट नहीं था कि वीकेंड में जीएम और स्टेलेंटिस के साथ मेन टेबल सौदेबाजी हुई थी या नहीं।
पिछले चार साल के लेबर डील (श्रम सौदे) खत्म होने के बाद यूएडब्ल्यू ने 15 सितंबर को डेट्रॉइट थ्री के हर असेंबली प्लांट पर अभूतपूर्व, एक साथ हड़ताल शुरू किए। शुक्रवार को अतिरिक्त जीएम और स्टेलेंटिस प्लांट पर हड़ताल के कारण पहले से हड़ताल कर रहे 12,700 कर्मचारियों में लगभग 5,600 कर्मचारी और जुड़ गए।
यूएडब्ल्यू के अध्यक्ष शॉन फेन ने शुक्रवार को कहा कि फोर्ड ने अपने अनुबंध प्रस्ताव में सुधार किया है, जिसमें लाभ साझाकरण को बढ़ावा देना और प्लांट बंद होने पर श्रमिकों को हड़ताल करने की अनुमति देना शामिल है, लेकिन कहा कि यूनियन के पास अभी भी गंभीर मुद्दे हैं जिसका समाधान होना है।
डेट्रॉइट थ्री ऑटोमेकर्स ने साढ़े चार वर्षों में 20 प्रतिशत बढ़ोतरा का प्रस्ताव दिया है, जबकि यूएडब्ल्यू 32-घंटे-कार्य सप्ताह के साथ 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी, परिभाषित लाभ पेंशन की वापसी और नए और पुराने कर्मचारियों को अलग करने वाले वेतन अंतर को खत्म करने की मांग कर रहा है।
राष्ट्रपति जो बाइडन श्रमिकों के प्रति समर्थन दिखाने और यूएडब्ल्यू धरना लाइन का दौरा करने के लिए मंगलवार को मिशिगन की यात्रा करेंगे, जबकि डोनाल्ड ट्रम्प, जो राष्ट्रपति के रूप में एक नया कार्यकाल चाह रहे हैं, बुधवार को मिशिगन के क्लिंटन टाउनशिप में यूएडब्ल्यू हड़ताल के बारे में बोलेंगे।
जीएम ने कहा कि पिछले हफ्ते उसे हड़ताल के कारण पार्ट्स की कमी के कारण अपने कैनसस कार प्लांट को बंद करने के लिए मजबूर होना पड़ा, जिसके कारण उसे कैनसस में 2,000 कर्मचारियों को अस्थायी रूप से छुट्टी देनी पड़ी। स्टेलेंटिस ने पिछले हफ्ते ओहियो में 68 कर्मचारियों को अस्थायी रूप से नौकरी से निकाल दिया और हड़ताल के कारण इंडियाना में अन्य 300 कर्मचारियों की छुट्टी करने की आशंका है।