फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Force Urbania: फोर्स कंपनी दे रही बड़े परिवार को साथ घूमने का मौका, बेहतरीन फीचर्स के साथ आ रही फोर्स अर्बनिया

Tue, 22 Nov 2022 03:08 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

फोर्स मोटर्स की ओर से जल्द ही भारतीय बाजार में नई वैन को पेश किया जा सकता है। कंपनी की ओर से इसकी जानकारी वेबसाइट पर दी गई है। कंपनी के मुताबिक नई वैन के जरिए अधिकतम 17 लोग एकसाथ सफर पर जा सकते हैं।

विज्ञापन
1 of 6
For Reference Only - फोटो : force urbania

अगर आप भी अपने बड़े परिवार और दोस्तों को एकसाथ लेकर घूमना पसंद करते हैं तो फोर्स मोटर्स की ओर से आने वाले समय में नई वैन को पेश किया जा सकता है। इस वैन की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसमें एकसाथ 17 लोग सफर कर सकते हैं। इसके अलावा यह वैन कई और बेहतरीन फीचर्स के साथ भारतीय बाजार में आने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन

फर्स्ट लुक हुआ जारी

2 of 6
For Reference Only - फोटो : force urbania

फोर्स मोटर्स की ओर से नई वैन के फर्स्ट लुक को जारी कर दिया गया है। इसमें वैन के एक्सटीरियर और इंटीरियर के साथ ही सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स की जानकारी भी दी गई है। कंपनी के मुताबिक ट्रैवलिंग का जो अनुभव इसमें मिलेगा वो पहले कभी नहीं हुआ होगा।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: जरूरत से ज्यादा धुआं फेंक रही है आपकी कार तो न हों परेशान, सिर्फ पांच पॉइंट में इसकी वजह

विज्ञापन

कैसा है इंजन

3 of 6
For Reference Only - फोटो : force urbania

कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक वैन में दमदार इंजन दिया गया है। इसमें मर्सिडीज का 2.6 सीआर ईडी टीसीआईसी डीजल इंजन मिलेगा। जिससे 115 हॉर्स पावर और 350 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट होगा।

यह भी पढ़ें - EV Battery: इलेक्ट्रिक कार और स्कूटर की बैटरी खराब होने से पहले देती है यह संकेत, जानें कितना आता है खर्च

मिलते हैं सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स

4 of 6
For Reference Only - फोटो : force urbania

फोर्स अर्बनिया में सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स दिए गए हैं। इसमें टिल्ट और टैलीस्कोपिक स्टेयरिंग, डैशबोर्ड पर गियर लीवर, 17.8 सेमी की एलसीडी टच स्क्रीन, एपल कार प्ले और एंड्राइड ऑटो सपोर्ट, छह और आठ स्पीकर का विकल्प, सेंट्रल लॉक, पावर विंडो, रिवर्स पार्किंग असिस्टेंस के साथ कैमरा और अल्ट्रासोनिक सेंसर बेस सिस्टम, इंजन स्टार्ट/स्टॉप बटन, एसी वेंट्स, रिक्लाइनिंग सीट्स, पैनोरमिक विंडो, रीडिंग लैंप, यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स हैं।
 

यह भी पढ़ें -Electric Car And Bike: बिना खरीदे करें इलेक्ट्रिक कार और बाइक की सवारी, यह कंपनी दे रही शानदार ऑफर

विज्ञापन

सेफ्टी का रखा ध्यान

5 of 6
For Reference Only - फोटो : force urbania
फोर्स ने अपनी नई वैन में सुरक्षा का भी काफी ध्यान रखा है। इसमें रोल ओवर प्रोटेक्शन, हिल होल्ड असिस्ट, हाई सिक्योरिटी व्हीकल ट्रांसपोंडर बेस्ड इंजन इमोबिलाइजर, मोनोकॉक स्ट्रक्चर, ड्यूल एयरबैग्स, एडवांस ईएसपी, एबीएस और ईबीडी, पैदल यात्रियों की सुरक्षा के लिए खास तरीके से डिजाइन आगे का बंपर इसमें दिया गया है।

यह भी पढ़ें - Water In Petrol Tank: बाइक की टंकी में भर गया है पानी, ऐसे निकालें नहीं तो होगी बड़ी परेशानी
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन वैरिएंट में मिलेगी वैन

6 of 6
For Reference Only - फोटो : force urbania
कंपनी की ओर से नई वैन अर्बनिया को तीन वैरिएंट्स में पेश किया जाएगा। इनमें पहला शॉर्ट व्हीलबेस होगा जिसमें ड्राइवर के अलावा दस यात्री सफर कर पाएंगे। इसके बाद मीडियम व्हीलबेस में ड्राइवर के साथ 13 यात्री और लांग व्हीलबेस में ड्राइवर के साथ 17 यात्री एकसाथ सफर कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें - Weekend Trips in Car: वीकएंड पर बना रहे हैं कार से घूमने का प्लान, ध्यान रखें ये पांच काम नहीं होंगे परेशान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें