आज के समय में जब तेल के दाम आसमान छू रहे हैं, तो लोग चाहते हैं कि कम ईंधन की खपत के साथ कार से ज्यादा एवरेज हासिल हो। इसी को देखते हुए कंपनियों की ओर से नई तकनीक वाली ऐसी कारें पेश की जा रही हैं, जो कम ईंधन खर्च कर ज्यादा एवरेज देने का वादा करती हैं। ऐसे में डीजल या हाइब्रिड, किस तरह के इंजन की कार को खरीदना फायदेमंद साबित होगा। इस खबर में हम आपको बता रहे हैं।