फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 Seater Car: भूल जाओगे स्कॉर्पियो, इनोवा और थार, इनकी कीमत में आ जाती है 10 सीटर कार, जानें खूबियां

Sun, 26 Feb 2023 01:43 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत में सात और आठ सीटों वाली एमपीवी और एसयूवी को काफी पसंद किया जाता है। लेकिन एक कंपनी 10 सीटों वाली गाड़ी को ऑफर करती है। इसकी क्या खूबियां हैं और किस कीमत पर इसे खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 7
For Reference Only - फोटो : force motors

बड़े परिवार या दोस्तों के साथ घूमने जाना हो तो हर किसी को सात से आठ सीटों वाली एमपीवी या एसयूवी ही पसंद आती है। अगर हम आपको बताएं कि एक कंपनी ऐसी गाड़ी ऑफर करती है जिसमें सात या आठ लोग नहीं बल्कि 10 लोग एकसाथ सफर कर सकते हैं। तो क्या आप उसे खरीदना पसंद करेंगे। इस खबर में हम 10 सीटों वाली गाड़ी के फीचर्स और कीमत की जानकारी दे रहे हैं।

विज्ञापन

आई 10 सीटों वाली गाड़ी

2 of 7
For Reference Only - फोटो : force motors

गुरखा जैसी दमदार एसयूवी बनाने वाली कंपनी फोर्स मोटर्स की ओर से 10 सीटों वाली गाड़ी को ऑफर किया जाता है। कंपनी की ओर से सिटीलाइन नाम की गाड़ी को 10 सीटों के विकल्प के साथ पेश किया जाता है। इसमें दोस्तों के अलावा बड़े परिवार भी एक साथ रोड ट्रिप पर जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें - PDI Checking: नई कार की डिलीवरी लेने से पहले शोरूम पर जरूर करें ये काम, नहीं तो बाद में होगी बड़ी परेशानी

विज्ञापन

कैसा है सीटिंग ऑप्शन

3 of 7
For Reference Only - फोटो : force motors

फोर्स सिटीलाइन की खूबियों की बात करें तो इसमें चार रो में ड्राइवर के साथ कुल 10 लोग सफर कर सकते हैं। पहली रो में दो लोग, दूसरी रो में तीन, तीसरी रो में दो और आखिरी रो में तीन लोग बैठ सकते हैं। कंपनी के मुताबिक इस सेगमेंट की गाड़ी के मुकाबले इसमें ज्यादा बेहतर लैगरूम, हेडरूम मिलता है जिससे सफर के दौरान कोई परेशानी नहीं होती।

यह भी पढ़ें - How To Check Oil Level: अपनी कार को बड़े नुकसान से बचाएं, जानें इंजन ऑयल चेक करने का सही तरीका

कितनी है लंबाई-चौड़ाई

4 of 7
For Reference Only - फोटो : force motors

फोर्स सिटलाइन की लंबाई 5120 एमएम है। यह 1818 एमएम चौड़ी और 2027 एमएम ऊंची है। इसका व्हीलबेस 3050 एमएम का है और इसकी ग्राउंड क्लियरेंस 191 एमएम की है। कंपनी की ओर से गाड़ी में 15 इंच के टायर दिए जाते हैं।

यह भी पढ़ें - PUC Certificate: क्या होता है पीयूसी सर्टिफिकेट, कैसे और कहां मिलता है, यहां मिलेगी पूरी जानकारी

विज्ञापन

क्या हैं खूबियां

5 of 7
For Reference Only - फोटो : force motors

कंपनी की ओर से इसमें डिजिटल एमआईडी, पावर विंडो, सेंट्रल लॉकिंग, ड्यूल एसी, 60:40 के साथ पीछे की दो रो को स्प्लिट किया जा सकता है। इसके अलावा इसमें एबीएस, ईबीडी जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।

यह भी पढ़ें - Car Suspension: कार का सस्पेंशन कभी नहीं होगा खराब, जानें फिट रखने का सही तरीका

विज्ञापन

कितना दमदार इंजन

6 of 7
For Reference Only - फोटो : force motors

सिटीलाइन में 2596 सीसी का सीआरडीसीआरडीआई इंजन दिया जाता है। जिससे 91 हॉर्स पावर और 250 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसमें पांच गियर का मैनुअल ट्रांसमिशन दिया जाता है।

यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है कीमत

7 of 7
For Reference Only - फोटो : force motors

कंपनी की ओर से इसे एक ही वैरिएंट में ऑफर किया जाता है। जिसकी दिल्ली में एक्स शोरुम कीमत 17.83 लाख रुपये है।
 

यह भी पढ़ें - Car AC: कार के एसी से जल्दी ठंडी हवा पाने का ये है आसान उपाय, सिर्फ एक बटन से होगा काम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें