फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Care Tips: क्या आप भी अपनी कार के लिए लेते हैं एक्सटेंडेड वारंटी, जानें होता है फायदा या होगा नुकसान

Wed, 11 Oct 2023 01:34 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप भी नई कार खरीदने के समय एक्सटेंडेड वारंटी खरीदते हैं। तो क्या इसके फायदे होते हैं या फिर इसे लेना सिर्फ अतिरिक्त खर्च है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 4
Tata Car Showroom - फोटो : Tata Motors

नई कार खरीदते समय अक्सर लोग एक्सटेंडेड वारंटी को भी खरीदते हैं। जिससे उनकी भविष्य की परेशानियों को कम किया जा सके। लेकिन हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि क्या सही में एक्सटेंडेड वारंटी को खरीदना फायदे का सौदा होता है या फिर इससे नुकसान हो सकता है।

विज्ञापन

2 of 4
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
क्या है एक्सटेंडेड वारंटी
वारंटी का सीधा मतलब कार कंपनी की ओर से दिया गया एक ऐसा डॉक्यूमेंट होता है। जिसमें कंपनी की ओर से ग्राहक को वादा किया जाता है कि अगर आपके वाहन में कोई परेशानी आती है या फिर वह ठीक से काम नहीं करेगा तो आप उसे कंपनी के पास लाकर सही करवा सकते हैं या फिर कंपनी की ओर से उसे बदलकर भी दे सकती है। इसके लिए कंपनी आपसे कोई अतिरिक्त कीमत नहीं लेती। हालांकि इसे कंपनी की ओर से दी गई वारंटी के बाद ही लागू किया जाता है।

यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च
विज्ञापन

3 of 4
Sub Compact SUV Cars - फोटो : For Reference Only
कितनी मिलती है वारंटी
किसी भी कंपनी से कार को खरीदने से पहले यह अच्छी तरह से जांच लेना जरूरी है कि कंपनी आपको कंपनी कितने साल की वारंटी दे रही है। कुछ कंपनियां एक तो कुछ दो साल तक की वारंटी देती हैं। ऐसे में अगर आप चाहें तो उसे एक्सटेंडेड वारंटी के साथ बढ़ा सकते हैं।

यह भी पढ़ें - Magnite vs Kiger: छह लाख से सस्ती बेस्ट SUV कौन-सी, काइगर-मैग्नाइट में कौन ज्यादा बेहतर?
विज्ञापन

4 of 4
Volkswagen delivers 150 cars in a single day in Kerala on the occasion of Onam - फोटो : Volkswagen
क्या होता है फायदा
आमतौर पर लोग इस वारंटी को खरीद लेते हैं क्योंकि शोरुम की ओर से इसको ऑन रोड कीमत में शामिल करने के बाद ही कीमत बताई जाती है। लेकिन इसमें न तो आपकी कार का इंजन कवर होता है न ही कोई प्रमुख पार्ट। यह वारंटी आपकी कार के अचानक से खराब हुए पार्ट कवर करती है। ऐसे में इसे लेने से पहले यह जरूरी है कि आप देख लें कि एक्सटेंडेड वारंटी में आपकी कार में क्या कुछ कवर किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- Diesel Vs Hybrid: डीजल कार खरीदने में है फायदा या हाइब्रिड कार घर लाने में है समझदारी, जानें सबकुछ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें