जनवरी महीने में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में हल्की गिरावट दर्ज की गई। साल के पहले महीने में किस कंपनी ने कितनी इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री की। आइए जानते हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
देश में लगातार इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। कई बड़ी कंपनियों की ओर से लगातार नए मॉडल्स को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा रहा है। लेकिन फिर भी साल के पहले महीने में इलेक्ट्रिक कारों को खरीदने वालों की संख्या कम हुई। आखिर क्यों इलेक्ट्रिक कारों को खरीदने वालों की संख्या कम हुई और किस कंपनी ने कितनी इलेक्ट्रिक कारों की जनवरी 2023 में बिक्री की, हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में आई कमी
2 of 9
टाटा टियागो ईवी
- फोटो : Tata Motors
फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स असोसिशन (फाडा) की ओर से जानकारी दी गई है जिसके मुताबिक देशभर में जनवरी 2023 के दौरान इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई। फाडा के मुताबिक मंथली बेसिस पर ई-कारों की बिक्री में 10.51 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।
कितनी हुई बिक्री
साल के पहले महीने में इलेक्ट्रिक यात्री कारों की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई। देश में मौजूद सभी कंपनियों ने कुल 3346 यूनिट्स इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री की। जबकि दिसंबर 2022 के दौरान यह आंकड़ा 3739 यूनिट्स का था। मंथ ऑन मंथ बेसिस पर इसमें 10.51 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।
ईयर ऑन ईयर बेसिस पर इलेक्ट्रिक यात्री कारों की बिक्री पॉजिटिव रही। जनवरी 2022 के दौरान देशभर में कुल 1547 यूनिट्स इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री हुई थी और जनवरी 2023 के दौरान देशभर में कुल 3346 कारों की बिक्री हुई। इन आंकड़ों के मुताबिक ईयर ऑन ईयर बेसिस पर 116.29 फीसदी की ग्रोथ हासिल हुई।
नए साल के पहले महीने में टाटा मोटर्स ने सबसे ज्यादा कारें बेचीं। टाटा ने कुल 2426 यूनिट्स की बिक्री की लेकिन मंथली बेसिस पर टाटा को 17.09 प्रतिशत की नेगेटिव ग्रोथ मिली। दूसरे नंबर पर एमजी मोटर्स रही जिसने 425 इलेक्ट्रिक यात्री कारों की बिक्री की। मंथली बेसिस पर एमजी को 12.55 प्रतिशत की नेगेटिव ग्रोथ मिली।
तीसरे पायदान पर चीन की टेस्ला कही जाने वाली बीवाईडी का नंबर आया। कंपनी ने जनवरी में 132 कारों की बिक्री की, लेकिन ईयरली बेसिस पर इसने 1220 प्रतिशत की ग्रोथ हासिल की। इसके बाद बीएमडब्ल्यू ने 324.14 फीसदी की मंथली ग्रोथ के साथ कुल 123 कारों की बिक्री की। पांचवें पायदान पर ह्यूंदै रही जिसने ईयरली बेसिस पर 1287 फीसदी की ग्रोथ के साथ 111 कारें बेचीं।
मर्सिडीज ने जनवरी 2023 में 39 इलेक्ट्रिक कारें बेचकर ईयरली बेसिस पर 1200 फीसदी की ग्रोथ हासिल की। ऑडी ने आठ कारों के साथ मंथली बेसिस पर 11.11 फीसदी की नेगेटिव ग्रोथ हासिल की। वहीं पोर्श के हिस्से में मंथली बेसिस पर 100 फीसदी की ग्रोथ रही और कंपनी ने इस दौरान चार कारों की बिक्री की।
दिसंबर 2022 के मुकाबले जनवरी 2023 में इलेक्ट्रिक यात्री कारों की बिक्री कम होने का बड़ा कारण रहा। एक्सपर्ट्स के मुताबिक कोरोना के बाद से अभी तक ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री उबर नहीं पाई है। दुनिया के कुछ देशों में एक बार फिर कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई थी जिसके कारण कच्चे माल के साथ ही कई उपकरणों की सप्लाई प्रभावित हुई। जिसके कारण बिक्री में कमी देखी गई। एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि बिक्री में यह कमी आने वाले महीने में खत्म होगी और कंपनियां अच्छी ग्रोथ हासिल कर पाएंगी।