क्या है E20 पेट्रोल
E20 पेट्रोल दरअसल पेट्रोल और इथेनॉल का मिश्रण है, जिसमें 80 प्रतिशत पेट्रोल और 20 प्रतिशत इथेनॉल होता है। सरकार का मकसद इस ब्लेंडिंग के जरिए वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करना, फॉसिल फ्यूल पर निर्भरता घटाना और क्लीन मोबिलिटी को बढ़ावा देना है।
यह भी पढ़ें - CAFE 3: अब और सख्त होंगे फ्यूल एफिशिएंसी नियम, ह्यूंदै-महिंद्रा ने कड़े ईंधन दक्षता मानदंडों के लिए कसी कमर
क्या अब सभी पेट्रोल ग्रेड में E20 मिलाया जा रहा है
आम धारणा के उलट, हाल में तेल कंपनियों ने साफ किया है कि प्रीमियम पेट्रोल ग्रेड भी अब E20-कॉम्प्लायंट हैं। पहले माना जाता था कि हिंदुस्तान पेट्रोलियम का Power 95, इंडियन ऑयल का XP95 और XP99, भारत पेट्रोलियम का Speed 97, और Shell V-Power जैसे पेट्रोल में इथेनॉल की मात्रा कम (E10 या E15) होती है। लेकिन अब रिपोर्ट्स के मुताबिक इन सभी पेट्रोल ब्रांड्स में भी 20 प्रतिशत इथेनॉल शामिल है।
केवल अल्ट्रा-प्रीमियम 100 ऑक्टेन वाले फ्यूल- जैसे XP100 और Power 100 ही लगभग इथेनॉल-फ्री हैं।
यह भी पढ़ें - 7-Seater Diesel SUV: भारत की सबसे किफायती 7-सीटर डीजल एसयूवी कारें, जो बड़े परिवार के लिए हैं मुफीद
क्या प्रीमियम पेट्रोल अब बेकार हो गया है
नहीं। भले ही अब रेगुलर E20 पेट्रोल भी 95 ऑक्टेन देता है, लेकिन प्रीमियम पेट्रोल में ऐसे स्पेशल ऐडिटिव्स होते हैं जो इंजन को जंग लगने से बचाते हैं, लॉन्ग-टर्म परफॉर्मेंस बनाए रखते हैं, और बेहतर माइलेज में मदद करते हैं। इसलिए, खासकर हाई-परफॉर्मेंस गाड़ियों या ज्यादा गर्म इलाकों में चलने वाले वाहनों के लिए, प्रीमियम फ्यूल अभी भी फायदेमंद है।
यह भी पढ़ें - Kia Carens Clavis: किआ कैरेंस कलैविस एमपीवी का नया 6-सीटर वैरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
क्या कोई इथेनॉल-फ्री पेट्रोल अब भी उपलब्ध है
एक आरटीआई के जवाब में सामने आया है कि इंडियन ऑयल का XP95 अब 20 प्रतिशत इथेनॉल युक्त (E20) है। जबकि XP100 (इंडियन ऑयल) और Power 100 (एचपीसीएल) ही अब ऐसे पेट्रोल हैं जिनमें इथेनॉल की मात्रा 0 प्रतिशत है।
यह भी पढ़ें - EV Car Sales: सितंबर 2025 में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री दोगुनी, देश में ईवी की मांग बढ़ी, फाडा की रिपोर्ट
क्या है सच्चाई
जो लोग यह सोचते हैं कि प्रीमियम पेट्रोल में इथेनॉल की मात्रा कम होती है, उन्हें यह जानना जरूरी है कि अब लगभग सभी पेट्रोल ग्रेड में E20 मानक लागू हो चुका है। सिर्फ 100 ऑक्टेन वाले प्रीमियम फ्यूल्स ही आज भी पूरी तरह इथेनॉल-फ्री बचे हैं।
यह भी पढ़ें - Jeep Compass Track Edition: जीप कंपास ट्रैक लिमिटेड एडिशन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
यह भी पढ़ें - MG Windsor EV Inspire Edition: एमजी विंडसर इंस्पायर एडिशन लॉन्च, जानें कीमत और क्या है नया